लोकायुक्त भोपाल की ट्रैप कार्रवाई,संदीप यादव, पटवारी रावण तहसील नटेरन, जिला विदिशा (म.प्र.) को ₹30,000/- हजार लेते किया ट्रैप

महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त भोपाल संभाग, भोपाल के मार्गदर्शन में लोकायुक्त भोपाल द्वारा सफल ट्रैप कार्रवाई।
ट्रैप दिनांक: 09.07.2026
नाम आवेदक:
श्री प्रमेन्द्र धाकड़, पिता स्व. धनीराम धाकड़, निवासी काठी मोहल्ला, लवकुश मार्ग, जिला विदिशा (म.प्र.)
आरोपी:
श्री संदीप यादव, पटवारी रावण तहसील नटेरन, जिला विदिशा (म.प्र.)
ट्रैप रिश्वत राशि:
₹30,000/- (तीस हजार रुपये)
घटना स्थल:
आरोपी पटवारी श्री संदीप यादव का निजी कार्यालय तहसील कार्यालय के पीछे नटेरन, जिला विदिशा (म.प्र.)
कार्य का विवरण:
शिकायतकर्ता द्वारा दिनांक 06/07/2026 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त कार्यालय, भोपाल में आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत की ,कि उसके पारिवारिक भूमि के बंटवारा, नामांतरण एवं फौती संबंधी प्रकरण में कार्यवाही करने के एवज में आरोपी पटवारी श्री संदीप यादव द्वारा ₹30,000/- की रिश्वत की मांग की जा रही थी।
शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त कार्यालय भोपाल द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा रिश्वत की मांग किया जाना सही पाया गया। तत्पश्चात दिनांक 09.07.2026 को लोकायुक्त भोपाल की टीम द्वारा आरोपी पटवारी श्री संदीप यादव को उसके निजी कार्यालय में ₹30,000/- की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया।
आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित अधिनियम, 2018) की धारा 7 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
ट्रैपकर्ता अधिकारी:
निरीक्षक श्री घनश्याम सिंह मर्सकोले
विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त भोपाल संभाग, भोपाल
दल प्रभारी:
निरीक्षक श्री कविन्द्र सिंह चौहान
ट्रैप दल के सदस्य:
* निरीक्षक श्री रजनी तिवारी
* प्रधान आरक्षक श्री मुकेश पटेल
* आरक्षक श्री प्रसनजीत राव
* आरक्षक श्री चैतन्य प्रताप सिंह
* आरक्षक श्री मनोज कुमार मांझी
* आरक्षक श्री यशवंत पटेल
* आरक्षक श्री सतेंद्र बहादुर सिंह
* आरक्षक श्री रवि शर्मा
* वाहन चालक श्री हिम्मत सिंह




