रक्षाबंधन पर मध्य सरकार महंगाई भत्ते का तोहफा दे
मध्य प्रदेश कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष तथा अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के सलाहकार मंडल के राज्य अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने मध्य प्रदेश के यशस्वी, संवेदनशील और मानवता के सच्चे प्रतीक मुख्यमंत्री मोहन यादव जी से निवेदन किया है कि मध्य प्रदेश के 12 लाख 50000हजार सरकारी कर्मचारियों को और पेंशन भोगियों के लिए रक्षाबंधन से पहले महंगाई भत्ते का तोहफा प्रदान कीजिए राज्य सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशन भोगियों की महंगाई राहत में 2% की बढ़ोतरी करने का फैसला कर्मचारी हित में ले बढ़ी हुई राशि कर्मचारियों को पिछले महीना के बकाया भुगतान के साथ मिलने के आदेश जारी करें, संयुक्त मोर्चा के डॉक्टर अशफाक खान, धर्मेंद्र चौकसे, राजेश साल्वे, अनिल बाविस्कर ,बृजेश राठौर ठाकुर हेमंत सिंह , पेंशनर्स संघ के अत्ताउल्लाह खान एवं विभिन्न कर्मचारी संगठनों का कहना है कि प्रदेश के कर्मचारी और पेंशन भोगी पिछले करीब 7 महीने से महंगाई भत्ते और महंगाई रात में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं वर्तमान में कर्मचारियों को 58% महंगाई भत्ता मिल रहा है कर्मचारी संगठन से बढ़कर 60% करने की मांग कर रहे हैं महंगाई भत्ता नहीं बढ़ाए जाने से कर्मचारियों का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह दीक्षित का दावा है कि पिछले 7 महीने में महंगाई भत्ता नहीं देने जाने के कारण सरकार ने करीब 450 करोड रुपए की बचत की है वहीं दूसरी और महिला पदाधिकारी श्रीमती कल्पना पवार, ज्योति शाह, बाथम मैडम निंबालकर मैडम के अनुसार हर महीने आर्थिक नुकसान हो रहा है दो प्रतिशत महंगाई भत्ता की बढ़ोतरी नहीं होने कारण कर्मचारियों को उनके वेतन के अनुसार हर महीने करीब 360 रुपए से लेकर 2800 रुपए तक का नुकसान हो रहा है ऐसे में कर्मचारी संगठन जल्द निर्णय की मांग कर रहे हैं



