लोकायुक्त इकाई रीवा की ट्रैप कार्यवाही प्रभारी मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग ,संभाग रीवा,50,000 रिश्वत लेते ट्रैप

महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त रीवा श्री योगेश्वर शर्मा के नेतृत्व में लोकायुक्त संभाग रीवा के द्वारा सफल ट्रैप कार्यवाही
*ट्रेप दिनाक* -11.08.2026
*नाम आवेदक* – सोनू सिंह
*आरोपीगण* –
1. कैलाश कुमार लच्छे पिता श्री हरिचरण लच्छे ,उम्र 59 वर्ष , निवासी -रोज 351 न्यू मिनाल रेजिडेंसी भोपाल
पद -प्रभारी मुख्य अभियंता ,लोक निर्माण विभाग, संभाग रीवा (मूल पद कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग जिला रीवा)
2. धर्मवीर भारती पिता स्वर्गीय श्री टीपी भारतीय ,उम्र 59 वर्ष ,निवासी रामायणी सिटी मेन बाईपास के पास (शंकर नर्सरी के पास) जिला विदिशा मध्यप्रदेश (कैलाश कुमार लच्छे का अशासकीय साथी ) म. प्र.
*जप्त रिश्वत राशि* – 50,000/- रु
*घटना स्थल*- अटल पार्क के सामने ,आरोपी कैलाश कुमार लच्छे का शासकीय आवास ,सिविल लाइन रीवा *
*विवरण*-
शिकायत कर्ता श्री सोनू सिंह टेस्टिंग लैब पीवीपी एलटीडी जिला सतना में मैनेजर के पद पर कार्यरत है , इसकी फ़र्म के द्वारा कंस्ट्रक्शन कार्य की गुणवत्ता का परीक्षण किया जाता हैं। इसकी फ़र्म को लोक निर्माण विभाग, संभाग रीवा में काम दिलाने के एवज में प्रभारी मुख्य अभियंता ,लोक निर्माण विभाग ,संभाग रीवा,श्री कैलाश कुमार लच्छे द्वारा प्रति माह 01 लाख रूपये रिश्वत की माँग की जा रही थी ।
शिकायतकर्ता द्वारा दिनांक 04.08.2026 को लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत करने पर लोकायुक्त पुलिस रीवा के द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया । सत्यापन के दौरान ही कैलाश कुमार लच्छे द्वारा अपने साथी धर्मवीर भारती के सहयोग से 50 हजार रूपये ले लिए थे । तत्पश्चात आज दिनांक 11.08.2026 को पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा आरोपी कैलाश कुमार लच्छे पद प्रभारी मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग संभाग रीवा मूल पद कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग जिला रीवा को धर्मवीर भारती (कैलाश कुमार लच्छे का अशासकीय सहयोगी ) के सहयोग से शिकायतकर्ता से 50000/–रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया गया है | आरोपीगण के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन अधिनियम 2018 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया । टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है ।
*ट्रैप टीम * -श्री प्रवीण सिंह परिहार उप पुलिस अधीक्षक एवं श्री संदीप सिंह भदौरिया निरीक्षक द्वारा लोकायुक्त कार्यालय रीवा की टीम सहित कार्यवाही की जा रही है ।
*नोट* –
लोकायुक्त संगठन द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है ।आमजन से अपील है की यदि कोई शासकीय अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत की माँग करता है तो लोकायुक्त पुलिस रीवा से मोबाइल नंबर 98936 07619 पर संपर्क कर सकते है ।


धर्मवीर भारती अशासकीय व्यक्ति


