शासकीय नवीन महाविद्यालय, बोरी में महाविद्यालय की Best Practice के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं लोकपर्व “हरेली तिहार” का आयोजन

बेस्ट प्रैक्टिस के अंतर्गत “हरेली तिहार” का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, बोरी में महाविद्यालय की Best Practice के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं लोकपर्व “हरेली तिहार” का आयोजन दिनांक 13 अगस्त 2026 को किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति एवं पारंपरिक परंपराओं से जोड़ना तथा उनमें पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता एवं स्थानीय संस्कृति के संरक्षण की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत रस्साकशी, गोड़ी दौड़ एवं वृक्षारोपण जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों को हरेली तिहार के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व से परिचित कराया गया। साथ ही वृक्षारोपण गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर मोहित कुमार द्वारा किया गया । कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कमर तलत महोदया की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में डॉ. अमरनाथ शर्मा, श्री सुरेंद्र कुमार मेहर, डॉ. समीर जायसवाल, डॉ. मीना चक्रवर्ती, श्रीमती कविता, श्री मोहित कुमार, श्रीमती सोनम, श्री सोमेश, श्रीमती प्रज्ञा, श्री योगेश एवं अंजलि एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. संगीता शर्मा, विभागाध्यक्ष, वनस्पति शास्त्र रहीं। उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. कमर तलत महोदया ने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया।






