कराटे के क्षेत्र में समर्पित दुबे ने रचा इतिहास, Guinness World Records का हिस्सा बने

कराटे के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुके भोपाल के युवा कराटे खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक *समर्पित दुबे* ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की। *16 अगस्त 2026 को चेन्नई* में आयोजित एक विशेष कराटे प्रतियोगिता मे हिस्सा लिया, कराटे चॉप प्रदर्शन का Guinness World Records रिकॉर्ड बनाया गया।
समर्पित दुबे को Guinness World Records के प्रमाण-पत्र एवं गोल्ड मेडल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
समर्पित दुबे के पिता सुमित द्विवेदी ने बताया समर्पित कराटे में कम उम्र से ही मेहनत और निरंतर अभ्यास के दम अनेक मैडम जीत कर अपनी अलग पहचान बनाई है। वह एक *ब्लैक* बेल्ट कराटे खिलाड़ी, प्रशिक्षक और मार्शल आर्ट्स *कोच* के रूप में भी सक्रिय हैं। भोपाल में वह Iron Fist Academy of Martial Arts के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को कराटे का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
समर्पित ने कहा कि *Guinness World Records का* हिस्सा बनना उनके लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और कराटे के प्रति समर्पण का परिणाम है।
उन्होंने इस उपलब्धि को अपने परिवार, गुरुजनों, साथी खिलाड़ियों और अपने विद्यार्थियों को समर्पित कर सम्मान दिया है।
उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य आने वाले समय में कराटे को और अधिक युवाओं तक पहुंचाना तथा भारत के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।
“यह मेरे लिए सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि मेरी कराटे यात्रा के एक यादगार अध्याय की शुरुआत है।”




