मध्य प्रदेश

बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में आयोजित हुआ भव्य एलुमनी मीट


भोपाल- बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल के फार्मेसी विभाग द्वारा आज विभाग के पूर्व विद्यार्थियों के पुनर्मिलन एवं पुरानी यादों को संजोने के उद्देश्य से भव्य **एलुमनी मीट 2026** का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शीर्षक **“Reconnecting the Past, Inspiring the Present, Path Findings for the Future”** रहा। इसका उद्देश्य पूर्व विद्यार्थियों, वर्तमान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच संवाद, अनुभवों के आदान-प्रदान तथा विभाग से जुड़े आत्मीय संबंधों को और मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं गणमान्यजनों के स्वागत तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम का स्वागत संबोधन विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी **डॉ. रचना अखंड गिरी** द्वारा दिया गया। इसके उपरांत विभाग की संचालक **प्रो. रागिनी गोथलवाल** ने कार्यक्रम को संबोधित किया तथा पूर्व छात्रों का स्वागत करते हुए स्मृति-चिह्न भेंट किए। उन्होंने कहा कि आज का पूर्व छात्र मिलन वर्तमान विद्यार्थियों को फार्मेसी के क्षेत्र में मार्गदर्शन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों को और अधिक व्यापक एवं उच्च स्तर पर आयोजित करने की पहल की जाएगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि **डॉ. संजय जैन, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश फार्मेसी काउंसिल, भोपाल**, तथा कुलगुरु प्रतिनिधि **प्रो. विवेक शर्मा** एवं **डॉ. नितिन दुबे** सहित विभाग के शिक्षकगण, पूर्व विद्यार्थी एवं वर्तमान विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि **डॉ. संजय जैन** ने अपने संबोधन में कहा कि फार्मेसी का कार्यक्षेत्र अत्यंत व्यापक है। उन्होंने भविष्य में फार्मासिस्ट दिवस को केंद्र एवं प्रदेश स्तर पर एक साथ मनाए जाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थी इसमें सहभागी हो सकें तथा प्रधानमंत्री द्वारा संचालित विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें।

कुलगुरु प्रतिनिधि **प्रो. विवेक शर्मा** ने कहा कि **“पूर्व छात्र कभी भी पूर्व नहीं होते, वे हमेशा अपने विभाग के सूत्रधार एवं मार्गदर्शक बने रहते हैं।”** उन्होंने पूर्व विद्यार्थियों की विभाग के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर पूर्व छात्र एवं **ग्रुप लीड फाइटर** **डॉ. नितिन दुबे** द्वारा **“Emerging Trends, Opportunities and Future Prospects in Pharmacy”** विषय पर विशेष व्याख्यान दिया गया। उन्होंने फार्मेसी के क्षेत्र में **डिजिटाइजेशन, आधुनिक तकनीकों एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस** के बढ़ते महत्व, उपयोगिता तथा भविष्य की संभावनाओं के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व विद्यार्थियों ने अपने छात्र जीवन की यादें साझा कीं। कॉलेज के शुरुआती दिनों, कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, मित्रों, शिक्षकों तथा कॉलेज जीवन से जुड़ी अनेक खट्टी-मीठी एवं यादगार स्मृतियों ने वातावरण को भावुक और आनंदमय बना दिया। वर्षों बाद पुराने सहपाठियों से मिलना सभी के लिए विशेष एवं अविस्मरणीय अनुभव रहा।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का **फेलिसिटेशन एवं सम्मान** भी किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विद्यार्थियों ने अपने व्यावसायिक एवं व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए वर्तमान विद्यार्थियों को भविष्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में निरंतर सीखते रहने, नए अवसरों का लाभ उठाने तथा अपने संस्थान एवं विभाग से सदैव जुड़े रहने का संदेश दिया।

एलुमनी मीट ने पूर्व एवं वर्तमान विद्यार्थियों को एक साझा मंच प्रदान किया, जहाँ अनुभव, स्मृतियाँ और भविष्य की संभावनाएँ एक साथ जुड़ीं। कार्यक्रम ने विभाग के प्रति पूर्व विद्यार्थियों के जुड़ाव को और मजबूत करते हुए **“Together Always, Forever Connected”** की भावना को सार्थक किया।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button