मध्य प्रदेश

संस्कृत सप्ताह महोत्सव का भव्य समापन, ‘संस्कृतभूषण सम्मान’ से प्रतिभाओं

संस्कृत सप्ताह महोत्सव का भव्य समापन, ‘संस्कृतभूषण सम्मान’ से प्रतिभाओं का सम्मान”भोपाल। केंद्रीयसंस्कृत विश्वविद्यालय, भोपाल परिसर मेंकुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी के संरक्षण में आयोजित संस्कृतसप्ताह महोत्सव का भव्य समापनगरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। समापन समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. ममताखेड़े, अपर कलेक्टर एवं संयुक्त संचालक, आरसीवीपीनरोन्हा प्रशासनिक अकादमी, भोपाल रहीं, जबकिकार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर निदेशक प्रो. हंसधर झा ने की।मुख्यअतिथि डॉ. ममता खेड़े ने कहा कि संस्कृत भारत की ज्ञान, संस्कृतिएवं चिंतन परंपरा की महत्वपूर्ण वाहक भाषा है। युवा पीढ़ी संस्कृत को आधुनिक तकनीक, नवाचारएवं डिजिटल माध्यमों से जोड़कर इसे वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिला सकती है।अध्यक्षीयउद्बोधन में प्रो. हंसधर झा ने कहा कि संस्कृत केवल प्राचीन भाषा नहीं, बल्किभारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा की जीवंत अभिव्यक्ति है। संस्कृत सप्ताह जैसे आयोजनविद्यार्थियों में भाषा के प्रति आत्मीयता, गौरवएवं संस्कार की भावना विकसित करते हैं।महोत्सवके दौरान एकल संस्कृत गीत, संस्कृत भाषण, संस्कृतज्ञानस्रोत, श्रीमद्भगवद्गीता पारायण, वेदपारायण, संस्कृत विकिपीडिया सहित विभिन्नशैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों नेउत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।महोत्सवमें परिसर के विद्यार्थियों के साथ भोपाल के शासकीय संदीपनी उच्चतर माध्यमिकविद्यालय, बर्रई; शासकीयनवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय, मिसरोद; शासकीयआदर्श आवासीय कन्या संस्कृत विद्यालय (गार्गी); केंद्रीयविद्यालय क्रमांक 1, 2 एवं 3 केविद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।समारोहमें संस्कृत भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रो.जगत नारायण त्रिपाठी, शासकीय हमीदियास्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, भोपालतथा डॉ. पवन व्यास, केंद्रीयसंस्कृत विश्वविद्यालय, भोपाल परिसर को‘संस्कृत भूषण सम्मान’ प्रदान किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्टप्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित कियागया।इसअवसर पर महोत्सव के संयोजक प्रो. सोमनाथ साहू एवं प्रो. कैलास चंद्र दास, सह-संयोजकडॉ. जितेंद्र तिवारी सहित परिसर के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारीएवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button