
माननीय प्रबंध संचालक सह आयुक्त श्री कुमार पुरुषोत्तम जी के निर्देश पर करही कृषि उपज मण्डी समिति जिला खरगोन में किसानों की सुविधा के लिए कैंटीन चालू की गई भोजन व्यवस्था शुरू की गई उपरोक्त जानकारी देते हुए मंडी सचिव ठाकुर संतोष सिंह ने बताया कि मंडी परिसर में किसानों के लिए स्वच्छ, पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई है यह सुविधा किसानों के हित में निरंतर जारी रहेगी किसान, हमाल, तुला वटी सभी को कृषक कैंटीन के माध्यम से उपरोक्त व्यवस्था की गई है इस अवसर पर मंडी समिति के सहायक निरीक्षक कमल सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह मौर्य, शैलेश जोशी, प्रेमचंद वर्मा ,ओम प्रकाश शर्मा, लिपिक कस्तूर्चन पाटीदार, एवं समस्त टीम उपस्थित रही किसानों का पुष्पहार द्वारा स्वागत किया गया तिलक लगाकर मंडी सचिव द्वारा स्वयं भोजन पुरस्कार किसानों को भोजन कराया गया।





