आरजीपीव भोपाल में एआई असिस्टेड कम्प्यूटेशनल ड्रग डिजाइन पर दो दिवसीय हैंड्स-ऑन वर्कशॉप का आयोजन
किया

भोपाल-राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज़ एवं ग्रोवडिया टेक्नोलॉजीज प्रा. लि. गुरुग्राम ( आईआईटी दिल्ली स्पिनऑफ स्टार्टअप) के संयुक्त तत्वावधान में “एआई असिस्टेड कम्प्यूटेशनल ड्रग डिजाइन” विषय पर दो दिवसीय हैंड्स-ऑन वर्कशॉप का आयोजन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मेसी में सम्पन्न हुआ।
वर्कशॉप का उद्देश्य फार्मास्यूटिकल शोध के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग के उपयोग से आधुनिक ड्रग डिस्कवरी प्रक्रिया को गति प्रदान करना था। कार्यक्रम में डॉकिंग-टू-डायनामिक्स वर्कफ्लो, मॉलिक्यूलर डॉकिंग, एमडी सिमुलेशन एवं एआई-गाइडेड मॉलिक्यूल जनरेशन जैसे अत्याधुनिक विषयों पर प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
वर्कशॉप का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलगुरु कुलपति प्रो. आलोक शर्मा एवं, कार्यक्रम समन्वयक प्रो. डॉ. दीप्ति जैन, डीन एवं डायरेक्टर, स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज़ ने किया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में ग्रोवडिया टेक्नोलॉजीज के सीईओ डॉ. अविनाश मिश्रा एवं एप्लीकेशन साइंटिस्ट लावण्या पाठक ने प्रतिभागियों को डाक एएनए,सिमएएनए ट ट्रैजेक्ट एएनए ,ग्रो जेन एवं आई फ्रॉग जैसे एडवांस्ड सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म्स पर हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया।
दो दिवसीय वर्कशॉप के प्रथम दिन प्रोटीन एवं लिगेंड प्रिपरेशन, टारगेटेड डॉकिंग, बाइंडिंग-पोज एनालिसिस, जीपीयू एक्सेलेरेटेड सिमुलेशन तथा हाइड्रोजन बॉन्डिंग जैसे विश्लेषणों पर सत्र आयोजित हुए। द्वितीय दिन मशीन लर्निंग का ड्रग डिजाइन में अनुप्रयोग प्रोफाइलिंग, पीके ऑप्टिमाइजेशन एवं फ्रैगमेंट-बेस्ड ड्रग डिस्कवरी पर विशेष सत्र आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में प्राध्यापक,पीएच.डी. शोधार्थियों, बायोटेक एवं फार्मा प्रोफेशनल्स सहित 65 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। वर्कशॉप का समापन इंटरेक्शन सेशन एवं सर्टिफिकेशन के साथ हुआ।






