राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कर्मचारी/श्रमिक संघ ने मध्यप्रदेश शासन विश्वविद्यालय प्रशासन के विरुद्ध आंदोलन का किया शंखनाद

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कर्मचारी/श्रमिक ने विश्वविद्यालय के विभाजन एवं कर्मचारियों के नियमितीकरण/ विनियमितिकरण के संबंध में शासन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन को दिनांक 11/09/26 को ज्ञापन सौंपा था किन्तु 7 दिवस पश्चात भी शासन और विश्वविद्यालय प्रशासन दोनों ही कर्मचारी /श्रमिक संघ की मांगों पर मोन है।
जिसके कारण आज संघ ने चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद कर दिया अब सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन को जगाने की जिम्मेदारी कर्मचारी /श्रमिक संघ के अध्यक्ष हेमराज बागवान ने सरकार से विश्वविद्यालय में हुई अनियमितता की जांच निष्पक्ष रूप से कराने के लिए सीबीआई से कराने की मांग की महामंत्री शुधीर कुमार शर्मा ने विश्वविद्यालय के विभाजन के सरकार के निर्णय को तुरंत स्थगित करने कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को उठाया। संघ की वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री सुरज प्रकाश गांधी ने विश्वविद्यालय की जमीन को विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने अपने परिजनों के नाम किये जाने के मुद्दे को उठाते हुए कहा की विश्वविद्यालय में वर्षों से बंदरबांट मची हुई है इसलिए निष्पक्ष जांच किया जाना चाहिए।



