मध्य प्रदेश

व्यक्ति आते जाते रहते हैंअपितु संगठन सर्वोपरि होता है 


अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं संस्थापक श्री *साजिद निसार* साहब की सहमति, *अशफ़ाक़ खान* राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ की अनुशंसा पर एवं *संतोष सिंह दीक्षित* प्रदेश अध्यक्ष सलाहकार मंडल की सिफारिश पर हाजी सैय्यद *शहज़ाद अली* प्रदेश अध्यक्ष ने *मोहम्मद शाकिर* सर को अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ बुरहानपुर का जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर शॉल पुष्पमाला से किया स्वागत।इस अवसर पर *डॉ अशफ़ाक़ खान* ने कहा कि पूर्व ज़िला अध्यक्ष का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर उन्हें बधाई दी गयी और नए ज़िला अध्यक्ष का चुनाव किया गया जिसमें श्री मोहम्मद शाकिर सर को ज़िला अध्यक्ष चुना गया।श्री शाकिर सर से अपेक्षा है कि वो भी अपना कार्य संगठन को मज़बूत करने तथा शिक्षकों के रुके कार्य उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करे। तथा अधिकारीयों एवं सरकार के मन्त्रीयों से सम्पर्क कर *जूनी पेंशन, टी ई टी, और इ -अटेंडेंस* जैसे संवेदनशील मुद्दों पर सीधे चर्चा करे। इस अवसर पर हाजी सैय्यद शहज़ाद अली, पूर्व ज़िला अध्यक्ष शकील हामी, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद ज़फर, शाहिद हसन सर, इसरार अहमद सर, मुज़फ्फर सर, जावेद खान सर, अब्दुल सत्तार सर, माजिद तड़वी सर, इस्माइल उल्लाह सर, मोहम्मद इक़बाल सर, एवं ज़िला तथा ब्लॉक के सभी पदाधिकारी उपस्तिथ थे। सभी ने पुष्प माला और शॉल से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मुज़फ्फर सर ने किया तथा आभार जावेद खान सर ने माना।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button