देश

शासकीय नवीन महाविद्यालय, बोरी में विद्यार्थियों के लिए कौशल एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन



शासकीय नवीन महाविद्यालय, बोरी के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा विद्यार्थियों को रोजगारपरक कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 28-09-2026 से 05-10-2026 तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री प्रतीक ताटोडे, नांदी फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को स्वयं की पहचान एवं व्यक्तित्व विकास, लक्ष्य निर्धारण, मनी मैनेजमेंट, रिज्यूमे निर्माण, साक्षात्कार की तैयारी, समूह चर्चा, स्मॉल टॉक्स एवं एक्सटेम्पोर, प्रोफेशनल एथिक्स, ई-मेल एटिकेट तथा प्रोजेक्ट राइटिंग आदि विषयों से संबंधित जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, संचार कौशल, प्रस्तुतीकरण क्षमता तथा रोजगार के लिए आवश्यक व्यावहारिक दक्षताओं का विकास करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को रोजगार के उपलब्ध अवसरों के संबंध में जानकारी एवं प्रशिक्षण के पश्चात प्लेसमेंट सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में भी अवगत कराया गया। विद्यार्थियों को उनकी योग्यता के अनुरूप भविष्य में अन्य ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा रोजगारपरक पाठ्यक्रमों से जोड़ने की जानकारी भी दी गई इस प्रयास की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से ऐसे कौशल विकास कार्यक्रमों।

प्रशिक्षण कार्यक्रम निःशुल्क रखा गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाने की व्यवस्था की गई। प्रशिक्षण का आयोजन महाविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ मीना चक्रबोर्ती द्वारा डॉ. समीर जायसवाल , श्री भगवत कुर्रे तथा कु डीकल महिलवार के सहयोग से किया गया | महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रीमती कमर तलत ने प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल के इस प्रयास की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से ऐसे कौशल विकास कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button