मध्य प्रदेश

बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के नए कुलगुरु के नाम पर बुधवार को मुहर लग जाएगी। राजभवन ने सर्च कमेटी की ओर से अनुशंसित पांच उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया है। सूत्र



भोपाल। बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के नए कुलगुरु के नाम पर बुधवार को मुहर लग जाएगी। राजभवन ने सर्च कमेटी की ओर से अनुशंसित पांच उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया है। सूत्रों के अनुसार इनमें अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के प्रो. अतुल पांडे, एक्सीलेंस कॉलेज भोपाल के प्रो. एचबी गुप्ता, एमवीएम भोपाल के प्रो. संजय दीक्षित, विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के प्रो. डीडी बेदिया और महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर के कुलगुरु प्रो. राकेश कुशवाह / उत्तर प्रदेश के एक प्रोफेसर के नाम शामिल हैं। राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगूभाई पटेल बुधवार को पैनल में शामिल उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेंगे। इसके चंद घंटों बाद ही नए कुलगुरु के नाम की आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है। हाल ही में जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर और आरजीपीवी में इंटरव्यू के बाद उसी दिन हुई नियुक्तियों को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है। सर्च कमेटी ने 5 अक्टूबर को 15 उम्मीदवारों को इंटरैक्शन के लिए बुलाया था और उसी दिन चयनित पांच नामों का पैनल राजभवन भेज दिया था।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button