कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने संयुक्त किसान मोर्चा नरसिंहपुर प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुना, मुख्यमंत्री तक मांगें पहुंचाने का दिया आश्वासन

आज भोपाल स्थित निवास पर नरसिंहपुर से आए संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने मध्यप्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंसाना से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर कृषि संचालक एवं गन्ना कमिश्नर श्री उमाशंकर भार्गव उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने गन्ना किसानों को 600 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य, 100 रुपये प्रति क्विंटल बोनस, प्रदेश में गन्ना मूल्य नीति लागू करने, नरसिंहपुर में सहकारी शुगर मिल स्थापित करने, लंबित गन्ना भुगतान कराने तथा खाद वितरण व्यवस्था सुचारू करने सहित किसानों की विभिन्न मांगों से मंत्री जी को अवगत कराया।
कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंसाना ने किसान प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना किसानों की इन महत्वपूर्ण मांगों को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के समक्ष रखा जाएगा।
मंत्री श्री कंसाना ने किसानों के हितों के प्रति प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाने एवं उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के आश्वासन के लिए कृषि मंत्री का आभार व्यक्त किया।
श्री कंसाना के कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित, कल्याण एवं कृषि क्षेत्र की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है।







