देशमध्य प्रदेश

RGPV मामले में अभाविप ने शहर के प्रमुख चौराहे पर किया प्रदर्शन, पुलिस की निष्क्रियता पर उठाए?

पुलिस की निष्क्रियता पर उठाए सवाल

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल में करोड़ों रुपए निजी बैंक खातों में डालने के संदर्भ में विश्वविद्यालय के कुलगुरु कुलसचिव सहित अन्य लोगों पर की गई प्राथमिकी के एक माह पश्चात भी अपराधि पुलिस गिरफ्त से बाहर है।अभाविप ने आज भोपाल शहर के प्रमुख पांच चौराहा रोशनपुरा चौराहा, आशाराम चौराहा, बीमाकुंज, रेतघाट चौराहा और इंद्रपुरी चौराहे पर भोपाल पुलिस की नाकामी पर अपना रोष प्रकट किया। विद्यार्थी परिषद का मानना है

कि भोपाल पुलिस लगातार अपराधियों को पकड़ने में नाकाम रही है साथ ही इतने लंबे काल तक अपराधियों को सबूत मिटाने का समय दिया गया है। विद्यार्थी परिषद ने यह भी प्रश्न उठाया की अपराधियों को किसी राजनीतिक संरक्षण के चलते पकड़ा नही जा रहा है क्या? अभाविप ने भोपाल पुलिस कमिश्नर की अकर्मण्यता पर भी प्रश्न उठाया।

अभाविप की राष्ट्रीय मंत्री कु शालिनी वर्मा ने प्रश्न उठाए की अपराधियों की गिरफ्तारी से किस को डर लग रहा है? साथ ही अभाविप के प्रांत मंत्री संदीप वैष्णव ने बताया की अगर भोपाल पुलिस कमिश्नर तत्काल प्रभाव से उचित कार्यवाही नही करते है तो हम राज्य चुनाव आयुक्त और निर्वाचन आयोग को उनको हटाने की मांग करेंगे।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button