अपराध
सौरभ शर्मा के मकान E -7/78 की सर्च पर मिली सम्पति का खुलासा लोकायुक्त ने किया

लोकायुक्त महानिदेशक श्री जयदीप प्रसाद के निर्देश एवं पर्यवेक्षण मेँ परिवहन विभाग के सेवानिवृत आरक्षक सौरभ शर्मा के विरुद्ध लोकायुक्त संगठन मेँ प्राप्त शिकायत के गोपनीय सत्यापन के पश्चात आय से अधिक सम्पति अर्जित करने का अपराध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत दिनांक 18.12.24 दर्ज किया गया। माननीय न्यायलय से सौरभ शर्मा के अरेरा कालोनी स्थिति मकान एवं कार्यालय का सर्च वारंट प्राप्त कर दिनांक 19 तथा 20 दिसंबर को दो दलों के द्वारा सर्च की कार्यवाही की गई। सर्च पर आरोपी के आवास ओर कार्यालय पर निम्मानुसार संपत्ति पाई गई है :
सौरभ शर्मा के मकान E -7/78 की सर्च पर मिले सामान :
1.वाहन और घर के सामान की कुल कीमत -2,21,00,000/





- सोना व हीरा के आभूषण -50,00,000/
- नगद -1,15,00,000
कुल कीमत : 3,86,00,000/
आरोपी के कार्यालय जहाँ उनका सहयोगी चेतन सिंह गौर कानिवास भी है मकान E -7/657 पर मिला सामान :
1.घर का सामान कीमत -30,00,000/
2.नगद -1,72,00,000
3.चांदी 234kg कीमत -2,10,00,000/
कुल :4,12,00,000/
इस प्रकार दोनों जगह अभी तक मिले सामान, आभूषण, चांदी व नगदी कुल राशि :
7,98,00,000/ पाई गई है। - सर्च मेँ मिले अभिलेखों का परिक्षण विवेचना के क्रम मेँ किया जाएगा और उसी अनुरूप अग्रिम कार्यवाही की जाएगी.