वन विभाग की लापरवाही से बढ़ रहा वन्यजीवों का शिकार,उड़नदस्ता भोपाल बना शोपीस, शिकारियों के हौसले बुलंद

भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र स्थित बड़बूजा घाटी में फहीम शेख उर्फ फहीम बम के घर से बुधवार को पुलिस ने छापेमारी कर करीब 5 किलो नीलगाय का मांस जब्त किया।

भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित इस प्राणी का शिकार गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है, लेकिन वन विभाग की उदासीनता के चलते यह अपराधियों के लिए अब आम बात बनती जा रही है।
सूचना मिलते ही तलैया पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए कार्रवाई की, परंतु मुख्य आरोपी फहीम बम मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके बेटे हुजैफा शेख को हिरासत में लिया है और बरामद मांस को परीक्षण के लिए भेजा गया है।

प्रारंभिक जांच में नीलगाय का मांस होना सामने आया है। गौरतलब है कि फहीम बम के खिलाफ पहले से ही वन परिक्षेत्र गढ़ी (वन मंडल रायसेन) और वन मंडल उड़नदस्ता भोपाल में दो मामले दर्ज हैं, इसके बावजूद आज तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। यह सीधे तौर पर वन विभाग की लापरवाही को दर्शाता है।
भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र स्थित बड़बूजा घाटी में फहीम शेख उर्फ फहीम बम के घर से बुधवार को पुलिस ने छापेमारी कर करीब 5 किलो नीलगाय का मांस जब्त किया। भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित इस प्राणी का शिकार गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है, लेकिन वन विभाग की उदासीनता के चलते यह अपराधियों के लिए अब आम बात बनती जा रही है।
बरामद मांस को परीक्षण के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में नीलगाय का मांस होना सामने आया है।
वही हम आप को बता दें कि फहीम बम के खिलाफ पहले से ही वन परिक्षेत्र गढ़ी (वन मंडल रायसेन) और वन मंडल उड़नदस्ता भोपाल में दो मामले दर्ज हैं, इसके बावजूद आज तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। यह सीधे तौर पर वन विभाग की लापरवाही को दर्शाता है।