राज्यपाल मंगूभाई पटेल और कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने किया कन्या छात्रावास एवं आलू एरोपोनिक्स इकाई का लोकार्पण

*कृषि शिक्षा एवं नवाचार को नई दिशा
सीहोर मे आज
कृषि शिक्षा, अनुसंधान और तकनीकी नवाचार को नई ऊर्जा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में माननीय राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में तथा प्रदेश के कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंसाना ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि महाविद्यालय, सीहोर परिसर में आयोजित लोकार्पण समारोह में सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय अंतर्गत कृषि महाविद्यालय सीहोर में निर्मित आदिवासी एवं कन्या छात्रावासों तथा अत्याधुनिक एरोपोनिक्स आलू उत्पादन इकाइयों का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस पहल को कृषि अनुसंधान और शिक्षा में आधुनिक तकनीकी प्रयोगों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के समन्वय से ही कृषि क्षेत्र आत्मनिर्भर बन सकता है। युवा पीढ़ी को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।”
कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंसाना ने अपने संबोधन में कहा प्रदेश सरकार कृषि अनुसंधान, आधुनिक खेती तकनीक और कृषि शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हमारा लक्ष्य मध्यप्रदेश को कृषि नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना है।”
कार्यक्रम का संचालन उच्च स्तर पर संपन्न हुआ। अंत में कुलगुरु अरविंद शुक्ला आर के कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. मोहम्मद यासीन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजमाता विश्वविद्यालय के संपर्क अधिकारी एवं कृषि स्नातक संघ आग के राष्ट्रीय संयोजक श्री एम. पी. नायक भी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।
यह आयोजन प्रदेश में कृषि शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक प्रेरणादाय मील का पत्थर सिद्ध हुआ।





