भावांतर योजना-2025 हेतु हेल्पलाइन प्रारंभ भावांतर हेल्पलाइन का दूरभाष नंबर है – 0755-2704555।
भावांतर योजना-2025 हेतु हेल्पलाइन प्रारंभ
राज्य शासन द्वारा प्रदेश के सोयाबीन उत्पादक कृषकों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई सोयाबीन भावांतर योजना 2025 के अंतर्गत सोयाबीन की खरीदी दिनांक 24 अक्टूबर 2025 से आरंभ हो चुकी है।
योजना के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु कृषकों, व्यापारी संगठनों, मंडी बोर्ड/मंडी समितियों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुविधा के लिए भावांतर हेल्पलाइन कॉल सेंटर प्रारंभ किया गया है। यह हेल्पलाइन दिनांक 30 अक्टूबर 2025 से निरंतर योजना अवधि तक कार्यरत रहेगी।
हेल्पलाइन प्रतिदिन प्रातः 07:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक निरंतर कार्य करेगी। योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा समस्या के समाधान हेतु कोई भी कृषक, व्यापारी अथवा संबंधित व्यक्ति हेल्पलाइन से संपर्क कर सकता है।
📞 भावांतर हेल्पलाइन का दूरभाष नंबर है – 0755-2704555।
प्रबंध संचालक श्री कुमार पुरुषोत्तम द्वारा कृषकों, व्यापारियों, हम्माल-तुलावटियों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों से अपील की गई है कि वे भावांतर योजना 2025 का अधिक से अधिक लाभ लें तथा आवश्यक जानकारी हेतु हेल्पलाइन का उपयोग करें।


