म.प्र. अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) की प्रांतीय साधारण सभा स्थानीय डॉ. आम्बेडकर जयंती मैदान सेकण्ड स्टॉप तुलसी नगर भोपाल में सम्पन्न हुई, जे.एन. कांसोटिया एवं सी.एस. धुर्वे का हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्मान

म.प्र. अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) की प्रांतीय साधारण सभा स्थानीय डॉ. आम्बेडकर जयंती मैदान सेकण्ड स्टॉप तुलसी नगर भोपाल में सम्पन्न हुई । कार्यक्रम के प्रारंभ संविधान निर्माता बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा धरती आबा बिरसा मुण्डा के चित्र पर माल्यार्पण कर उनमे 150 वे जन्म जयंती मनाकर के आयोजन की शुरुआत की ।
इसके बाद प्रदेश भर से आए अजाक्स पदाधिकारियों ने भी महापुरुषो के चित्र पर पुष्पाजंलि दी । कार्यक्रमे के प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया एवं समस्त तहसील, ब्लॉक, जिला तथा संभाग सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने अपने अध्यक्ष माननीय जे. एन. कांसोटिया सहित पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष श्री चैन सिंह धुर्वे का जोश ओर खरोश (हर्षोउल्लास के साथ भावपूर्ण अभिनंदन किया गया । दोनो ही पदाधिकारियों का पुष्प गुच्छ शाल श्रीफल तथा प्रशस्ति पत्र देकर अभिवंदन/सम्मान किया गया । इस मौके पर संघ प्रवक्ता श्री विजय शंकर श्रवण ने दोनो नेताओं दिए जाने वाले अभिनंदन पत्र का वाचन किया जबकि श्रीमती निर्मला पाटिल ने धुर्वे जी के अभिनंदन पत्र का वाचन किया ।
श्री जे.एन.कांसोटिया जी ने अजाक्स संगठन को दिये गए सकारात्मक तथा प्रगति मूलक अवदान का उल्लेख किया गया । श्री धुर्वे जी के यो गदान का भी उल्लेख किया गया । इस वसर पर वाल्मीकी समाज की ओर से श्री श्रवण की । कांसोटिया को शाल- श्रीफल तथा अभिनंदन पत्र देकर सम्मान किया ।
मंच पर मौजूद पूर्व सांसद तथा वरिष्ठ समाजसेवी श्री नारायण केसरी को उनके 101 वे जन्मोत्सव की शुभकामनाओं सहित उनका अभिनंदन किया गया ।
साधारण सभा का प्रारंभ प्रांतीय महासचिव इंजी. एस. एल. सूर्यवंशी ने विधिवत एजेण्डा बिन्दुओं को अधिरोपित करते हुए अजाक्स की 30 वर्षीय संघर्षमयी यात्रा का उल्लेख किया । श्री सुर्यवंशी ने अजाक्स की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तथा अजाक्स के पूर्व अध्यक्षो सहित वर्तमान अध्यक्ष का महोदय के अवदान पर विशिष्ट चर्चा कर उनके कार्यों को रेखांकित किया जिसमें विशेषकर आरक्षण अधिनियम 199, पदोन्नति नियम 2002 छात्रवृत्ति मंहगाई सुचकांक के जोडने, निजी इंजीनियरिंग तथा मेडिकल कॉलेज मे लगने वाली फीस का शासन से वहन कर माननीय सुप्रीम कोर्ट से बैक वर्ड नेस के डाटा की अनिवार्यता समाप्त करवाने शासकीय खरीदी में 30% खरीदी आरक्षित वर्ग से करने सिविल जज परिक्षा में आरक्षित वर्ग के मेरिट होल्डर को अनारक्षित कोटे में सम्मिलित कनरे का निर्णय माननीय उच्च न्यायालय से हटाने सहित अजाक्स भवन निर्माण कराने विभिन्न जिलों जैसे सिंगरौली, रीवा, सतना, ग्वालियर अनुपपुर इत्यादि में निःशुल्क कोचिंग क्लासेस की सुरुआत कराने तथा उच्च शिक्षा के लिए भेजे जाने वाले आरक्षित वर्ग की सीट में बढ़ोतरी कराने जैसी उल्लेखनीय सफलताओं का जिक्र किया साथ ही श्री एस. एल. सूर्यवंशी जी ने आउट सोर्स में आरक्षण देने, मंदिरों में पुजारीओं की नियुक्ति में आरक्षण देने, पदोन्नति में आरक्षण देने, निजी क्षेत्र मे आरक्षण देने जैसे विषयों पर न्यायालय मे अजाक्स द्वारा दायर याचिकाओं के बारे मे विस्तृत जानकारी रखी ।
श्री सूर्यवंशी ने बैकलॉग पूर्ति करने वरीष्ठता के आधार पर उच्च पदों का प्रभार देने छात्रवृत्ति समय पर देने छात्रावासों में छात्रा-छात्राओं के लिए जिला स्तर पर 5000 सीट तथा संभाग स्तर पर 10000 वृद्धि करने की मांग रखी इसी के साथ प्रदेश भर की नगर पालिकाओं नगर निगमों तथा पंचायतों सहित अन्य क्षेत्रो मे कार्यरत सफाई कामगारों को पी.एफ. की काटी गई राशि में शासन द्वारा समान राशि का अंशदान दिए जाने की मांग भी की जिसपर उपस्थित प्रदेश भर से आए सदस्य एवं पदाधिकारियों ने मांगे पूरी न होने पर सरकार के विरुद्ध आंदोलन की चेतावनी दी।
संघ कोषाध्यक्ष डॉ. मथुरा प्रसाद ने संगठन का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया । संघ की प्रांतीय कार्यवारिणी समिति की बैठक दिनांक 18.10.2025 मे पारित निर्णयो को इंजी. एस. एल. सूर्यवंशी ने रखा जिसे सर्वानुमति स पारित किय गया ।
संघ के आई.टी. सेल प्रभारी श्री एम. सी. अहिरवार ने ए.आई. तथा शोसल मिडिया के माध्यम स संगठन को मजबूत करने तथा अजाक्स को समाज के सबसे पिछड़े पंक्ति में खड़ो लोगों तक पंहुचाने के लिए कार्य योजना रखी ।
संघ महासचिव इंजी. ए. आर. सिंह ने बोलते हुए बताया कि अजाक्स चला शिक्ष की ओर तथा समाज मे शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा में आरक्षित वर्ग की भागीदारी के संबंध में अजाक्स की भूमिका को प्रति पादित किया ।
संघ महासचिव राजवीर अग्निहोत्री ने बोलते हुए कहा कि संघ को सुहद बनाने के लिए सभी सदस्यों से आव्हान किया तथा संघ विरोधी गितविधियां करने वाले कतिपथ लोगों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की बात पर बल दिया ताकि अजाक्स की छवि को सुरक्षित रखा जा सके ।
संघ महासचिव श्रीमती मीनाक्षी सिंह नें अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग को विकास की मूलधारा से जोड़ने तथा उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने में अजाक्स की भूमिका को दृष्टांकित किया, आपने आरक्षित वर्ग के समस्त विकास के बिना अजाक्स के संघर्ष को अछुत बताया ।
श्री एस. एल. सुर्यवंशी नें संविधान प्रदत्त आरक्षण को मौलिक अधिकार की संज्ञा दी क्योकि आरक्षण/ प्रतिनिधित्व संविधान के भाग -3 के मौलिक अधिकार के चैप्टर का हिस्सा है । बिना प्रतिनिधित्व के समाज को विकास पथ से नही जोड़ा जा सकता है एक ओर यह का जाना कि चपरासी से राष्ट्रपति तक तथा पंच से प्रधान सेवक (प्रधान मंत्री) तक सिविल जज से लेकर मुख्य न्यायाधीश ओर मजदूर से लेकर उद्योगपति तक बच्चों को आरक्षण के बाद भी 50% से ज्यादा बैकलॉग के पद खाली है । फिर यह कहा जाना कि उपयुक्त उम्मीदवार उपलब्ध नही होने स पद रिक्त है , इसके बावजूद क्रिमीलेयर लागु करने के लिए संविधान विरोधी तथा देश प्रगति के बाधत तत्व सक्रिय है जिनपर सरकार से संज्ञान ले अन्यथा देश का विश्वगुरु बनने का सपना एक दिवास्वप्न लगेगा ।
कार्यक्रम में पधारे वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रामेश्वर ठाकुर नें संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकार के निर्णयों पर प्रकाश डाला तथा जानकारी दी कि न्याय पालिका के माध्यम आरक्षण के समय समय पर समाप्त किया जा रहा है । आरक्षण के संबंध में जनसंख्या के आधार पर एस.सी., एस. टी., ओ.बी.सी. को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष की प्रियंका जाटव ने युवाओं तथा छात्रों से आव्हान किया कि वें समाज को विकास की मूल धारा मे लोने के लिए संघर्ष के लिए तैयार रहे । जिलाध्यक्ष तथा संभाग अध्यक्षों सहित प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों ने अपने उदबोधन मे लगातार ज्ञापन देने के बाद भी सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नही दिया जा रहा है , जो अत्यंत खेदजनक है । यदि अब भी शासन अजाक्स की मागों तथा विचारों पर ध्यान नही दिया तो मजबूर होकर आरक्षित वर्ग को आन्दोलन करना होगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन की होगी ।
कार्यवाहक अध्यक्ष श्री संतोष वर्मा ने अपने उदबोधन मे कहा कि अजाक्स संगठन 3 करोड आबादी का शासन मे प्रतिनिधित्व करता है अजाक्स सरकार एवं समाज के सबसे पिछड़े पंक्ति के माध्यम सेतु का कार्य कर रहा है अभी बहुत कार्य करना शेष है शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं को वास्तविक कमि तक पंहुचाने का प्रयास करन होंगा ।
पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष श्री चैन सिंह धुर्वे नें अपनी बात रखते हुए अपने अनुभवों को साजा कियी श्री धुर्वे ने पूर्व अध्यक्षों के यो गदान को भी रेखांकित किया । श्री धुर्वे ने बताया की मै सदैव अनुसूचित जाति, जनजाति के मध्य सौहार्द रहा जिसके अच्छे परिणाम भी हमे मिले और दोनो वर्गो में सौहार्द बन सका। इस प्रकार छोटा सा कार्य करने मे मै सफल रहा । आयोजन में मुख्यअतिथि के रुप में उपस्थित हुए माननीय राज्यसभा सदस्य बालयोगी उमेशनाथ श्री महाराज का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया पदोपरांत माननीय मुख्य अतिथि रुप में बोलते हुए श्री उमेश नाथ जी ने बताया कि आज प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार तथा देश की यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में अजा/जजा/अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए अनेक लोक कल्याण के कार्य प्रारंभ हुए है फिर भी हमें और भी कार्य करने है जहां तक अजाक्स संगठन की मांगो का प्रश्न है वह वह राज्य सरकार ने पहले से माना हो यही कारण है कि राज्य सरकार ने पदोन्नति नियम 2025 का निर्माण किया है बिना अ.जा./ज.जा. और अन्य पिछड़ा वर्ग के विकास बगैर राज्य की प्रगति नही मानी जा सकती है । श्री जे. एन. कांसोटिया साहब संगठन को बहुत ही समजदारी से लेकर चले है जिसके कारण यह संगठन एक अनूठा संगठन बन गया है संगठन की सकारात्मक गतिविधियां सब में आकांक्षाओं का मेल बन गई है ।
मुख्य अतिथि के उदबोधन के पश्चात महासचिव श्री सूर्यवंशी ने एजेण्डा बिन्दुअनुरुप प्रातांध्यक्ष तथा प्रांतीय कार्यकारिणी संगठन के संबंध में अवगत कराया कि श्री जे. एन. कांसोटिया साहब त्यागपत्र दिये है जबकी इनका कार्यकाल सितम्बर 2026 तक है क्या ऐसी स्थिति में साहब द्वारा प्रस्तुत त्यागपत्र पर निर्णय लेने के लिए साधारण सभा में सम्मुख रखा गया जिस पर साधारण सभा ने एकस्वर में माननीय कांसोटिया साहब से त्यागपत्र अस्वीकार किया गया तथा माननीय साहब द्वारा की गई मार्मीक अपील में उन्होने कहा कि अजाक्स मेर रक्त मे समाया हुआ है और मै अजाक्स का था, हुं और अजाक्स ही हिस्सा रहुंगा, मुझे प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व से मुक्त रखे मै आपके साथ और अधिक सक्रियता से रहने का वचन देता हूँ जिसपर साधारण सभा ने भारी मत से माननीय कांसोटिया साहब से आग्रह की स्वीकारोत्ति दी, तदोपरांत श्री प्रांतीय महासचिव राजवीर अग्निहोत्री ने प्रस्ताव किया कि माननीय कांसोटिया साहब के त्यागपत्र पर स्वीकृति पश्चात हमें नियमानुसार अपने नए अध्यक्ष का निर्वाचन करना है जिसपर महासचिव इंजी. एस. एल. सूर्यवंशी ने निर्वाचन प्रक्रिया अनुसार प्रस्ताव रका इसके बाद श्री अग्निहोत्री ने वर्तमान आई.ए. एस. के नाम का प्रस्ताव सभा मे रखा ।
महासचिव सुश्री मीनाक्षी सिंह एवं डॉ. प्रकाश सिंह सोलंकी ने किया । सभा उपरांत पर उपस्थित सभी सदस्यों नें ध्वनिमत से प्रस्ताव ( श्री संतोष वर्मा जी को संगठन का नया अध्यक्ष घोषित किया । प्रांतीय कार्यकारिणी एवं अध्यक्ष के निर्वाचन के पश्चात निवर्तमान अध्यक्ष श्री कांसोटिया जी को संगठन का संरक्षक घोषित किया साथ ही सेवानिवृत्त प्रकोष्ठ का अध्यक्ष भी बनाया गया ।
निवर्तमान अध्यक्ष श्री कांसोटिया जी ने नए अध्यक्ष श्री संतोष वर्मा जी को पुष्प गुच्छ भेट कर बधाई दी एवं विक्ट्री साइन बताकर फोटो भी खिचाई ।
सभा की अध्यक्षीय उदबोधन मे बोलते हुए श्री कांसोटिया जी ने अपने सम्मान के लिए सभी का धन्यवाद किया एवं संबोधित करते हुए अजाक्स को अजा जजा समाज की विकास के बैकबॉन बताया एवं अपने संदेश मे आपने युवाओं को शासकीय नौकरी के साथ साथ स्वरोजगार की ओर बढ़ने का आव्हान किया, साथ ही समाज को शिक्षा विशेषकर उच्च शिक्षा में अजा/जजा वर्ग की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए मैदानी स्तर पर काम करने तथा युवाओ में लीडरशिप विकसित करने एवं अधिकारी कर्मचारियों को पै बैक टू सोसायटी के रुप में और अधिक काम करने पर बल दिया। इसके साथ ही आपने अजाक्स चला गांव की और, रोजी रोटी अभियान एवं अजाक्स चला शिक्षा की ओर जैसे कार्यक्रमों पर प्रभावी रुप से काम करने पर जोर दिया ।
इसके अलावा वर्तमान मे चल रहे विशेष कर सिविल जजों की भर्ती में अजा/जजा का चयन ना होना बैकलॉग की पूर्ती न होने पर चिन्ता व्यक्त करते हुए अजाक्स को ओर अधिक प्रभावी रुप से कदम उठाने पर बल दिया । साधारण सभा का संचालन घनश्याम भकोरिया एवं विजय शंकर श्रवण ने किया जबकि आभार श्री अवधनारायण मकोरिया प्रांतीय सचिव द्वारा किया गया ।





