बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने ऑल इंडिया क्रिकेट महिला 2025- 26 के लिए क्वालीफाई किया

पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट महिला प्रतियोगिता जिसका आयोजन वनस्थली विद्यापीठ वनस्थली राजस्थान द्वारा किया जा रहा। आज क्वार्टर फाइनल मैच मैं बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने मुंबई विश्वविद्यालय को 22 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके साथ ही बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।
मुंबई विश्वविद्यालय ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिश्में बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय ने 15 ओवर में 122 रन का लक्ष्य दिया बी यू की तरफ से कप्तान रिशिता परिहार 20 बॉल पे 22 रन बनाये, पलक यादव ने 25 बॉल पे 31 रन बनाए, काजल सिंह ने 11 बॉल पे 22* रन बनाए or निकिता शर्मा 10 बॉल पे 17 रन बनाये.
बैटिंग करने उतरी मुंबई 99 रन ही बना पाई। बी यू से अंशुलिका सिंह को 3 विकेट मिले, रचना, ऋषिता,पलक इन टीनो को 1-1 सफलता प्राप्त हुई
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी ने ये मैच जीतके ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के लिए क्वालिफाई कर लिया है । टीम कोच डॉ दीक्षा सिंह है। टीम की सफलता पर कुलगुरु प्रो एसके जैन, कुलसचिव प्रो एस बी सिंह, डॉ आलोक मिश्रा,श्री सी एस धाकड़, श्री रविंद्र कौशिक, श्री दिलीप राठौड़, श्री सुमित पटेल बधाई दी।




