बरकतउल्ला विश्वविद्यालय हॉकी पुरुष टीम खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम के लिए क्वालीफाई।

बीयू ने पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता 2025-26 में द्वितीय स्थान प्राप्त कर ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के लिए क्वालीफाई किया था।
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी पुरुष प्रतियोगिता आयोजन संबलपुर विश्वविद्यालय संबलपुर उड़ीसा में दिनांक 22 जनवरी से 27 जनवरी 2026तक किया गया। जिसमें बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय ने प्रथम आठ में स्थान प्राप्त कर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2026 के लिए क्वालीफाई किया। पहला मैच एसआरएम चेन्नई से एक-एक से बराबर रहा दूसरा मैच गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार ने 4-1 से हराया काशी विद्यापीठ के साथ 1-1बराबरी का मुकाबला रहा जबकि एलपीयू से के साथ स्कोर 4-3 का खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम हॉकी पुरुष 2026 के लिये मध्य प्रदेश से क्वालीफाई करने वाला बी यू अकेला विश्वविद्यालय है।
टीम कप्तान सदान शौकत, बी यू की तरफ से सर्वाधिक गोल हैदर अली ने पांच और सचिन ने तीन गोल मारे।
टीम कोच डॉ अरुण पांडे, मैनेजर शकील वारसी थे।
टीम की उपलब्धि पर कुलगुरु प्रो एसके जैन ,कुलसचिव डॉ समर बहादुर सिंह, डॉ आलोक मिश्रा संचालक शारीरिक शिक्षा, रविंद्र कौशिक मुकेश शर्मा,दिलीप राठौर ने बधाई दी।
खेलो इंडिया 2026के लिए क्वालीफाई करने वाले विश्वविद्यालय –
1 संबलपुर यूनिवर्सिटी 2 एल पी यू यूनिवर्सिटी लुधियाना
3 जैन यूनिवर्सिटी बेंगलुरू
4 एमएस यूनिवर्सिटी
5 बेंगलुरु सिटी यूनिवर्सिटी बेंगलुरू
6 बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल
7 पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर
8 एमजी विद्यापीठ वाराणसी




