अपराध

दमोह मे फांसी लगा रहे व्यक्ति की त्वरित कार्यवाही कर डायल 112 हीरोज ने बचाई जान

पारिवारिक विवाद के कारण आत्मघाती कदम उठाने जा रहे व्यक्ति को समय रहते सुरक्षित बचाकर डायल-112 टीम ने मानव जीवन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
दिनांक 14 फरवरी 2026 को दोपहर 15:25 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि थाना हिंडोरिया क्षेत्र के ग्राम आनू स्कूल के पास एक व्यक्ति पारिवारिक लड़ाई-झगड़े के चलते घर का गेट बंद कर अंदर फांसी लगाने का प्रयास कर रहा है तथा तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही थाना हिंडोरिया में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक 419 चंद्रकांत पाण्डेय एवं पायलट आशीष अहिरवार मौके पर पहुँचे। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए डायल-112 जवानों ने बिना विलंब साहसिक निर्णय लेते हुए गेट तोड़ा और फांसी के फंदे से व्यक्ति को नीचे उतारकर उसकी जान बचाई। तत्पश्चात आवश्यक प्राथमिक सहायता प्रदान कर उसे परिजनों के सुपुर्द किया।
डायल-112 की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही से एक परिवार को बड़ी त्रासदी से बचाया जा सका। समय पर मिली पुलिस सहायता ने यह सिद्ध किया कि मध्यप्रदेश पुलिस हर आपात स्थिति में आमजन की सुरक्षा हेतु तत्पर है।
डायल 112 हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस केवल कानून-व्यवस्था की संरक्षक ही नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में जीवन रक्षक के रूप में भी समाज के साथ मजबूती से खड़ी है।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button