प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना कर ग्रेच्युटी एवं अवकाश नगदी करण वरिष्ठता एवं मार्च 2021 से लागू करे परिवार पेंशन योजना

भोपाल – मध्य प्रदेश कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेशनल मूवमेंट ऑफ़ ओल्ड पेंशन स्कीम के प्रांतीय संयोजक ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बताया कि 23 फरवरी 2026 माननीय डॉ मनमोहन यादव मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश,विधानसभा अध्यक्ष माननीय नरेन्द्र सिंह तोमर, मध्यप्रदेश शासन के समस्त मंत्री मंडल, मुख्यसचिव, मध्यप्रदेश शासन तथा अपर सचिव शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन को श्रीमान विजय कुमार बंधु राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार परमानंद डेहरिया राष्ट्रीय सचिव प्रांताध्यक्ष के नेतृत्व में प्रांतीय कार्यकारिणी नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम मध्यप्रदेश ने ज्ञापन सौंपकर अविलम्ब आदेश जारी करने का आग्रह किया
माननीय उमंग सिंगार प्रतिपक्ष के नेता को वरिष्ठता एवं परिवार पेंशन योजना 30 मार्च2021से लागू करने के लिए विधान सभा के पटल में रखने का आग्रह किया।*
*ज्ञातव्य होवे की मध्यप्रदेश शासन ने प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना कर ग्रेच्युटी एवं अवकाश नगदी एवं पुरानी पेंशन का लाभ मध्यप्रदेश शासन के द्वारा मध्यप्रदेश के समस्त विभागों के शिक्षकों व कर्मचारियों को नहीं मिल रही जिसकी लडाई बहुत विगत वर्षों से मध्यप्रदेश के शिक्षक कर्मचारी आन्दोलन रत और भविष्य में बड़े आन्दोलन की आगाज़ होगी, मध्यप्रदेश के शिक्षक,कर्मचारी विगत वर्षों से आक्रोषित है, मध्यप्रदेश के सभी जनप्रतिनिधि से परस्पर संवाद करते हैं तो प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना कर समस्त स्वात्वों के लाभ की बात करने और कर्मचारी कि संवैधानिक अधिकार है है हम लागूं करवायेंगे का* *आश्वासन देते हैं पर आज दिनांक तक आदेश जारी नहीं हुए हैं।*
*नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम मध्यप्रदेश की भोपाल कार्यकारिणी द्वारा धन्यवाद सभा आयोजित कर माननीय डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के परिवार पेंशन योजना केबिनेट में प्रस्ताव पारित करने पर धन्यवाद और आभार व्यक्त किया, साथ ही मांग की गई कि माननीय नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री भारत ने* *30मार्च2021 से नेशनल पेंशन स्कीम में परिवार पेंशन लागू किये हैं उसी तिथि से मध्यप्रदेश के समस्त विभागों के कर्मचारी अधिकारी को इसका लाभ मिलना चाहिए।*
*मध्यप्रदेश के कर्मचारी,अधिकारी के संघर्ष का परिणाम परिवार पेंशन लागू हुई, सभी संघर्षशील साथियों को बधाई और शुभकामनाएं संगठन की ओर प्रेषित किया गया।*



