लोकायुक्त इंदौर की ट्रैप कारवाही 10,000रिश्वत राशि- लेते ट्रैप श्रीमती रत्ना प्रेम पंवार , सहायक ग्रेड-2, जिला आयुष कार्यालय झाबुआ,आरोपी – 02 श्री नरेन्द्र पंवार

लोकायुक्त इंदौर की ट्रैप कारवाही 10,000 रिश्वत राशि- लेते ट्रैप श्रीमती रत्ना प्रेम पंवार , सहायक ग्रेड-2, जिला आयुष कार्यालय झाबुआ,और – 02 आरोपी नरेन्द्र पंवार
महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर डीआईजी श्री मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में इंदौर लोकायुक्त इकाई द्वारा श्रीमती रत्नाप्रेम पवार, सहायक ग्रेड-2, जिला आयुष कार्यालय झाबुआ के पति श्री नरेन्द्र पंवार को रिश्वत लेते हुये ट्रेप किया गया
आवेदक
कमल सिंह ठाकुर, पिता स्व. श्री रामसिंह ठाकुर, उम्र 63 वर्ष पद से.नि. कम्पाउण्डर, शासकीय आयुर्वेद औषधालय पेटलावद जिला झाबुआ निवासी-65 अंबिका चौक पेटलावद जिला झाबुआ
आरोपिया-
01 श्रीमती रत्ना प्रेम पंवार पति श्री नरेन्द्र पंवार, सहायक ग्रेड-2, जिला आयुष कार्यालय झाबुआ निवासी-61 ग्रीनगोल्ड कालोनी झाबुआ
आरोपी – 02 श्री नरेन्द्र पंवार पिता स्व. श्री किशोर सिंह पंवार उम्र-63 वर्ष निवासी-61 आरोपी 2 ग्रीनगोल्ड कालोनी झाबुआ।
रिश्वत राशि-
10,000/-
विवरण:-
आवेदक शासकीय आयुर्वेद औषधालय पेटलावद से कम्पाउण्डर के पद से दिनांक 28. 02.2026 को सेवानिवृत्त हुआ है। आवेदक को सेवानिवृत्ति उपरान्त पेंशन, ग्रेज्यूटी, अर्जित अवकाश एवं समयमान वेतनमान का लाभ मिलना है। आवेदक के पेंशन, ग्रेज्यूटी, अर्जित अवकाश एवं समयमान वेतनमान के प्रकरण के बिल तैयार करने एवं कोषालय से राशि निकलवाने के एवज में आवेदक से 12,000/- रू० रिश्वत की मांग की जा रही है।
आवेदक द्वारा जिसकी शिकायत श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 20.03.2026 को ट्रेपदल का गठन किया गया।
आरोपिया श्रीमती रत्नाप्रेम पंवार द्वारा रिश्वत राशि प्राप्त करने हेतु अपने पति श्री नरेन्द्र पंवार को भेजा गया। आरोपिया के पति श्री नरेन्द्र पंवार को आवेदक श्री कमल सिंह ठाकुर से राजगढ चौराहा झाबुआ पर 10,000/- रू. रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपीगण के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 एवं 61(2) बीएनएस के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।
ट्रेपदल-
कार्यवाहक निरीक्षक श्री सचिन पटेरिया, आरक्षक श्री विजय कुमार, आरक्षक श्री आदित्य सिंह भदौरिया, आरक्षक श्री पवन पटोरिया, आरक्षक श्री मनीष माथुर , आरक्षक कमलेश तिवारी एवं जिला पुलिस लाईन इंदौर की महिला आरक्षक 807 पूजा तोमर एवं महिला आरक्षक 3329 जान्हवी सेंगर,
*लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है की कोई अधिकारी / कर्मचारी रिश्वत की मांग करे तो लोकायुक्त कार्यालय इंदौर एवं दूरभाष पर भी सम्पर्क कर सकते है।
कार्यालय पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर


