देश
छत्तीसगढ़ शासकीय नवीन महाविद्यालय बोरी के गजेन्द्र कुमार साहू पुरस्कृत

शासकीय नवीन महाविद्यालय बोरी के बी.एस.सी. तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी गजेन्द्र कुमार साहू को शहीद गैंदसिंह नायक शासकीय महाविद्यालय मंगचुवा, जिला-बालोद, द्वारा आयोजित अंतरमहाविद्यालयीन निबंध प्रतियोगिता 2025 में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, जिसके फलस्वरूप गजेन्द्र कुमार साहू को प्रशस्ति पत्र एवं 501/-रू. की पुरस्कार राशि प्रदान की गई है। महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. (श्रीमती) कमर तलत द्वारा गजेन्द्र कुमार साहू को बधाई प्रेषित की गई तथा अन्य विद्यार्थियों को इस प्रकार के अंतरमहाविद्यालयीन प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया। संपूर्ण महाविद्यालय परिवार द्वारा इस उपलब्धि के लिए गजेन्द्र कुमार साहू को बधाई दी गई।







