लोकायुक्त ने प्रधान आरक्षक राजेश परते को राशि -2200 रु लेते किया ट्रैप, आरोपी थाना सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम
पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के निर्देश पर एवं पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन पर भोपाल लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही
आवेदक -श्री रेवा राम प्रजापति पिता श्री सुरेश प्रजापति , सतवासा तहसील- सिवनीमालवा, जिला- नर्मदापुरम
आरोपी- प्रधान आरक्षक राजेश परते थाना सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम ।
घटना दिनांक–26/03/2026
ट्रैप राशि -2200 रु ( दो हजार दो सौ रु)
घटनास्थल- थाना सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम
विवरण – आवेदक श्री रेवा राम प्रजापति का अपने मामा के लड़के सरवन से विवाद हो जाने पर आवेदक के खिलाफ थाना सिवनी मालवा मे सरवन ने रिपोर्ट की थी. उपरोक्त रिपोर्ट को थाने से ही कार्यवाही समाप्त करने के एवज मे थाने के प्रधान आरक्षक राजेश परते ने आवेदक से 10000 रुपयों की रिश्वत की मांग की थी.
जिसके लिए आरोपी आवेदक़ पर बहुत दवाब बना रहा था.
आवेदक रेवाराम ने परेशान होकर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल,श्री दुर्गेश राठौर , को राजेश परते की शिकायत किया।
शिकायत का सत्यापन उपरांत , लोकायुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 26/ 3 /2026 को प्रधान आरक्षक राजेश परते को आवेदक से 2200 रुपए रिश्वत लेते हुए थाने पर पकड़ा गया।
आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम -1988 (संशोधन)2018 की धारा-7 के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
ट्रेप दल सदस्य- उप पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र सिंह.निरीक्षक रजनी तिवारी , निरीक्षक श्री घनश्याम मर्सकोले ,प्रधान आरक्षक मुकेश पटैल, आरक्षक मनोज मांझी, चैतन्य प्रताप सिंह, विनोद मालवीय,गौरव साहू. रविंद्र, यशवंत पटेल.



