लोकायुक्त इंदौर की ट्रैप कार्यवाही जल संसाधन विभाग धार में अमीन के पद पर कार्यरत आरोपी राज दिनकर को 10,000की रिश्वत लेते

महानिदेशक लोकायुक्त विपुस्था श्री योगेश देशमुख द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही
आवेदक
श्री दयाराम पटेल पिता जगन पटेल, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम आमला तहसील और जिला धार
आरोपी
जल संसाधन विभाग धार में अमीन के पद पर कार्यरत हैं। आरोपी का नाम राज दिनकर पिता स्वर्गीय राजेंद्र दिनकर, उम्र 26 वर्ष है। आरोपी 127, स्कीम 78 विजय नगर, इंदौर का रहने वाला है।
रिश्वत राशि-
10,000/-
विवरण:
आवेदक दयाराम पटेल धंधा खेती किसानी, निवासी ग्राम आमला तहसील और जिला धार है। आवेदक ने पुलिस अधीक्षक विपुस्था इंदौर संभाग इंदौर श्री राजेश सहाय को आवेदन प्रस्तुत किया है कि उसने ग्राम आमला के तालाब की रिक्त भूमि पर खेती के पट्टे के लिए जल संसाधन विभाग धार के अमीन राज दिनकर से बात की तो अमीन ने इस हेतु आवेदन ले लिया और अमीन राज दिनकर द्वारा पट्टा स्वीकृत करवाने हेतु रिश्वत की मांग की जा रही है। पट्टे की फीस 5- 7 हजार रुपए लगती है पर अनावेदक द्वारा 30,000/- रुपए की मांग की गई ।आवेदक रिश्वत नहीं देना चाहता था और रिश्वत लेते हुए आरोपी को रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था।
प्राप्त शिकायत की तस्दीक पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सहाय ने उप पुलिस अधीक्षक से कराई तो शिकायत सही पाई गई । इस पर आज दिनांक 31/03/26 को ट्रैप दल गठित किया गया।
आरोपी ने आवेदक को रिश्वत राशि लेकर धार में बुलाया। आज धार में कार्यालय का अवकाश होने से आवेदक ने रिश्वत राशि देने हेतु आरोपी को अपने किराए से लिए घर पर प्रकाश नगर धार में बुलाया। लोकायुक्त की टीम आसपास तैनात हो गई थी। जैसे हो आरोपी ने आवेदक से रिश्वत राशि 10000/- रुपए अपने दाहिने हाथ में लिए, लोकायुक्त के दल ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।
ट्रेपदल-
उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान, आरक्षक श्री विजय कुमार, आरक्षक श्री आदित्य सिंह भदौरिया, आरक्षक कमलेश परिहार, आरक्षक अनिल परमार, आरक्षक रामेश्वर निंगवाल।




