भोपाल में माध्यमिक शिक्षक वर्ग-2 के चयनित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री निवास के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया

भोपाल: राजधानी भोपाल में माध्यमिक शिक्षक वर्ग-2 के चयनित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री निवास के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि सरकार लंबे समय से नियुक्ति पत्र जारी नहीं कर रही है, जिससे उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वर्ष 2022 में भर्ती का विज्ञापन जारी हुआ, 2023 में पात्रता परीक्षा, ओर अप्रैल 2025 में चयन परीक्षा और सितंबर 2025 में परिणाम घोषित होने के बावजूद 2026 तक करीब 10,700 चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति नहीं दी गई है, जबकि नियम अनुसार 3 माह के भीतर नियुक्ति आदेश जारी होना चाहिए। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि विभाग की ओर से बार-बार केवल आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे उनमें भारी नाराजगी है




