शासकीय नवीन महाविद्यालय बोरी जिला दुर्ग में आज,मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार “सोशल मीडिया का विद्यार्थियों पर प्रभाव मानसिक संतुलन उत्पादकता एवं व्यक्तित्व विकास” विषय पर एक व्याख्यान कार्यक्रम

शासकीय नवीन महाविद्यालय बोरी जिला दुर्ग में आज दिनांक 10अप्रैल 2026को समाजशास्त्र अर्थशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान विभाग के सामूहिक तत्वाधान में प्राचार्य (श्रीमती )डॉ .कमर तलत के मार्गदर्शन एवं यूथ रेड क्रॉस समिति के सहयोग से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार “सोशल मीडिया का विद्यार्थियों पर प्रभाव मानसिक संतुलन उत्पादकता एवं व्यक्तित्व विकास” विषय पर एक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के आगमन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ, तत्पश्चात मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस समिति प्रमुख डॉ. समीर जयसवाल ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया तथा प्राचार्य महोदय ने अध्यक्षीय उद्बोधन में सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग पर बल दिया। संयोजक डॉ. अमरनाथ शर्मा द्वारा अतिथि परिचय प्रस्तुत किया गया, इसके पश्चात मुख्य वक्ता डॉ. डी.एस. राजपूत (विभागाध्यक्ष, समाजशास्त्र एवं समाज कार्य विभाग, डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर, मध्यप्रदेश) ने विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभावों के साथ-साथ समय प्रबंधन एवं मानसिक संतुलन बनाए रखने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भारती साहू एवं डॉ. ओमप्रकाश द्वारा अत्यंत प्रभावी ढंग से किया गया, अंत में विषय विशेषज्ञ को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डॉ. हंसराज ठाकुर द्वारा किया गया, जिन्होंने सभी अतिथियों, आयोजकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया; यह कार्यक्रम अत्यंत सफल, ज्ञानवर्धक एवं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।








