80,000/- रुपये की रिश्वत लेते 3 लोगो को प्राथमिक शिक्षक विज्ञान तात्कालिक शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटेरा जिला दमोह किया ट्रैप
महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अधीक्षक श्री योगेश्वर शर्मा के निर्देशन में लोकायुक्त संभाग सागर के द्वारा सफल ट्रैप कार्यवाही–
ट्रैप दिनांक – 04-05-2026
आवेदक~नवेन्द्र कुमार आठया पिता गिरधारी लाल आठया उम्र 36 वर्ष व्यवसाय -प्राथमिक शिक्षक विज्ञान तात्कालिक शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटेरा जिला दमोह
निवासी -ग्राम करैया जोशी तहसील हटा जिला दमोह
आरोपी~ 1-अनिल कुमार साहू पिता श्री हलकाई प्रसाद साहू उम्र 40 वर्ष
पद -माध्यमिक शिक्षक माध्यमिक शाला भूरी संकुल उर्दू स्कूल दमोह निवासी बीएसएनल कॉलोनी दमोह।
2-नीरज कुमार सोनी पिता स्वर्गीय श्री कमल प्रसाद सोनी उम्र 45 वर्ष
पद -सहायक ग्रेड 3 कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दमोह निवासी राधा रमण मंदिर के पास असाटी वार्ड दमोह
3-मनोज कुमार श्रीवास्तव पिता स्वर्गीय श्री आरसी श्रीवास्तव उम्र 58 वर्ष
पद -सहायक ग्रेड 2 कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दमोह निवासी वसुंधरा कॉलोनी जैन मंदिर के पास सेंट्रल स्कूल के सामने दमोह
घटनास्थल – पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने दमोह जबलपुर आम रोड पर ।
रिश्वत राशि-80,000/- रुपये
विवरण:- आवेदक की निलंबन अवधि पश्चात उचित जगह पदस्थापना करवाने एवं विभागीय जांच को समाप्त करवाने का कार्य करवाने की एवज में आरोपी क्रमांक 01 एवं 02 के द्वारा आवेदक से 80,000/-रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी, आवेदक अपने कार्य के लिए रिश्वत नहीं देना चाहता था इसलिए उसके द्वारा लोकायुक्त कार्यालय सागर उपस्थित होकर पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष आवेदन पत्र दिया गया । आवेदन पत्र का विधिवत सत्यापन कराया गया । सत्यापन पर शिकायत सही पाए जाने पर उपरांत दिनांक 04.05.26 को आरोपी क्रमांक 01 को आवेदक से ₹80,000/-रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों एवं आरोपी क्रमांक 02 रिश्वत राशि का शेयर लेने उपस्थित होने पर लोकायुक्त पुलिस सागर संभाग सागर द्वारा पकड़ा गया । कार्यवाही के दौरान इस तथ्य के प्रमाण मिलने पर कि आरोपी क्रमांक 01 एवं 02 ,आरोपी क्रमांक 03 की मिलीभगत से काम कराने के एवज में रिश्वत ले रहे थे तब उसे भी सह आरोपी बनाया जा कर अग्रिम कार्यवाही की गई ।
ट्रैपकर्ता :- निरीक्षक मंजू किरण तिर्की एवं निरीक्षक रंजीत सिंह तथा लोकायुक्त सागर स्टाफ
नोट– सागर संभाग में भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत के लिए हेल्प लाइन नंबर 8435794333 पर फ़ोन कर सकते है ।


