अपराधमध्य प्रदेश

थाना निशातपुरा पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाले आरोपी को 16 नग पुरिसा, 06 बेंच, 04 बलिया एवं हथियार बनाने की सामग्री सहित गिरफ्तार किया

भोपाल पुलिस के पुलिस आयुक्त संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेन्द्र सिंह द्वारा अवैध हथियार निर्माण करने वाले एवं धमकबाजी करने वाले अपराधियों के विरूद्ध सतत कार्यवाही एवं प्रक्रिया करते हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री आदर्शकांत शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री मलकीत सिंह तथा सहायक पुलिस आयुक्त निशातपुरा श्री अक्षय चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निशातपुरा मनोज पटवा के नेतृत्व में थाना निशातपुरा स्टाफ की विशेष टीम गठित की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में दिनांक 22.05.2026 को थाना निशातपुरा क्षेत्र में 04 धमकबाज बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई थी। उक्त आरोपियों से पूछताछ के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम की कार्यवाही हेतु रवाना किया गया।

दिनांक 25.05.2026 को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि न्यू जेल रोड स्थित पंचवटी भरपट के सामने वाला ढाबा एक व्यक्ति अवैध रूप से धारदार हथियारों का निर्माण कर बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक उपरांत पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान आरोपी सरदार सिंह लोहार पिता श्रीपाल लोहार उम्र 35 वर्ष निवासी पंचवटी भरपट के पास, करोंद, न्यू जेल रोड, भोपाल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से कुल 16 नग अवैध पुरिसा, 06 नग बेंच, 04 नग बलिया तथा अवैध हथियार निर्माण में प्रयुक्त सामग्री एवं उपकरण बरामद किए गए। आरोपी से उक्त हथियारों एवं सामग्री के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, किन्तु कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर समस्त अवैध हथियार एवं निर्माण सामग्री जप्त की गई।

आरोपी को गिरफ्तार कर उससे अवैध हथियार खरीदने वाले बदमाशों के संबंध में पूछताछ एवं तस्दीक की जा रही है।

उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना निशातपुरा के थाना प्रभारी मनोज पटवा, उनि अशोक शर्मा, सउनि सतेन्द्र चौबे, राजेन्द्र व्यास, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र राजपूत, प्रधान आरक्षक छतर सिंह, महिला आरक्षक राधा लोधी, महिला आरक्षक पिंकी सिंह, महिला आरक्षक संजू राजपूत, थाना थानायात के उनि नरेन्द्र सिंह एवं सिविल डिफेंस कार्यकर्ता नीरज साहू के सराहनीय भूमिका रही।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button