तीन साल से अटका सड़क निर्माण कार्य अब तेज गति से प्रगति पर

श्री सनी कुमार सिंघानिया महाप्रबंधक MPRRDA भोपाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना भोपाल श्री अंतर्गत बरखेड़ी देव मंदिर मार्ग का निर्माण कार्य, जो पूर्व एजेंसी की धीमी प्रगति के कारण लंबे समय से प्रभावित था, अब पुनः गति पकड़ चुका है। विभाग द्वारा अनुबंधीय प्रावधानों के तहत पूर्व एजेंसी पर कार्यवाही करते हुए शेष कार्य नई एजेंसी को आवंटित किया गया था।
नवीन एजेंसी को 30 अप्रैल 2026 को कार्यादेश जारी होने के बाद निर्माण कार्य तेजी से प्रारंभ किया गया। वर्तमान तक लगभग 3.5 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा बरखेड़ी देव मंदिर तक आवागमन सुगम हो गया है।
म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण इकाई भोपाल द्वारा कार्य की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। क्षेत्रीय ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर और सुरक्षित आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्य निरंतर प्रगति पर है।



