लोकायुक्त इंदौर की ट्रैप कार्यवाही, पोस्टिंग के नाम पर दलौदा मंदसौर से शासकीय महाविद्यालय धार करवाने के लिए मांगी 4-लाख की रिश्वत, आरोपी आत्माराम सोलंकी सहायक प्राध्यापक, शासकीय महाविद्यालय मंडलेश्वर जिला खरगोन को 50000 की रिश्वत लेते किया ट्रैप

महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर श्री आत्माराम सोलंकी, सहायक प्राध्यापक, शासकीय महाविद्यालय मंडलेश्वर जिला खरगोन को 50,000/- रुपए रिश्वत लेते हुये ट्रेप किया गया
आवेदक–
श्री मनोज वास्केल निवासी मानपुर जिला इंदौर
आरोपी—
आत्माराम सोलंकी पिता श्री सिरदार सोलंकी, सहायक प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय मंडलेश्वर जिला खरगोन
रिश्वत राशि-
50,000/-
विवरणः–
आवेदक मनोज वास्केल निवासी यशवंत नगर,मानपुर जिला इंदौर ने पुलिस अधीक्षक विपुस्था लोकायुक्त इंदौर श्री राजेश सहाय के समक्ष आवेदन किया कि उसकी पत्नी उर्मिला वास्कले का चयन सहायक प्राध्यापक के पद पर पीएससी के माध्यम से हुआ है।
उसकी पोस्टिंग धार के कॉलेज में हुई तो तभी से अनावेदक आत्माराम सोलंकी, सहायक प्राध्यापक- शासकीय महाविद्यालय मंडलेश्वर जिला खरगोन, फोन करके 4 लाख रुपए रिश्वत के मांग रहा है। उसका कहना है कि उन्होंने ही आवेदक की पत्नी की पोस्टिंग दलौदा मंदसौर से शासकीय महाविद्यालय धार करवायी है ,जो मानपुर स्थित उनके घर से निकट है। अभी तक 1 लाख रुपये आरोपी ले चुका है और 3 लाख और मांग रहा है।
सत्यापन कराया गया तो शिकायत सही पाई गई है। अनावेदक से आवेदक की बातचीत में आज दिनांक 27/05/2026 को शेष राशि में से 50,000/- रुपए और देना तय हुआ । ट्रैप दल गठित कर रवाना किया गया।
आरोपी ने रिश्वत राशि लेने आवेदक को धामनोद बाईपास पर मधुबन ढाबे पर बुलाया। यहां पर लोकायुक्त का ट्रैप दल तैनात हो गया।आवेदक से रिश्वत राशि की किश्त के रुप में 50,000/- रुपये रिश्वत राशि लेते हुये आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर रंगे हाथो पकडा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।
ट्रैपदल-
उप पुलिस अधीक्षक श्री सुनील तालान, कार्यवाहक प्रआर श्री विवेक मिश्रा, आरक्षक श्री विजय कुमार, आरक्षक श्री कमलेश परिहार, आरक्षक श्री रामेश्वर निगवाल, आरक्षक श्री आशीष नायडू श्री, प्रभात मोरे।
लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है की कोई अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत की मांग करे तो लोकायुक्त कार्यालय इंदौर एवं दूरभाष पर भी सम्पर्क कर सकते है।
कार्यालय :-
पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर संभाग इंदौर पता- मोती बंगला, एम.जी. रोड इंदौर-452007
दूरभाष
0731-2533160
0731-2430100




