केरियर मेले का आयोजन,आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को शासकीय उर्दू शाला लालबाग बुरहानपुर में शासन के दिशा निर्देशों अनुसार कैरियर मेले का आयोजन किया गया

केरियर मेले का आयोजन*आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को शासकीय उर्दू शाला लालबाग बुरहानपुर में शासन के दिशा निर्देशों अनुसार कैरियर मेले का आयोजन किया गया जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ माननीय रोहिणी पवार मैडम तथा मंडी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय संतोष सिंह दीक्षित जी ने गरिमामयी उपस्थित देकर शाला में अध्ययन कर रहे कक्षा नवी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट करियर के लिए बेहतरीन जानकारी देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। माननीय रोहिणी पवार मैडम ने विद्यार्थियों को पीएससी यूपीएससी और अन्य प्रकार की परीक्षाएं किस प्रकार क्रैक की जा सकती है इस संबंध में अपने विचार व्यक्त किये। समस्त विद्यार्थियों को और विशेष कर छात्राओं को जागरूक रहने के लिए कहा। छात्राएं जब तक के अपना स्थान समाज में स्थापित न कर ले तब तक कड़ी मेहनत करती रहे। वही मणि ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित जी ने शिक्षा प्राप्त करने से लेकर स्वरोजगार मिलने तक और विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों से अवगत कराया तथा अच्छे भविष्य की कामना की। यह कैरियर मिला इस संस्था में दिनांक 27 जनवरी 2026 से लगातार संचालित हो रहा है 27 जनवरी 2026 को शाला में करियर मेले में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए श्री अनिल बाविस्कर जी एवं श्री राजेश सालवी जी। इन्होंने विद्यार्थियों को उनके करियर के संबंध में सही दिशा निर्देश दिए। 28 जनवरी 2026 को शाला में प्रमुख काउंसलर के रूप में उपस्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के सीनियर लेक्चरर श्री किशोर तिलवानी सर एवं इंजीनियर अनिल मेढ़े सर उपस्थित हुए तथा पुरुषार्थ उच्चतर माध्यमिक शाला के उच्च माध्यमिक शिक्षक श्री सुनील कोतवे जी ने भी अपनी बात रखी और विभिन्न क्षेत्र में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया दिनांक 29 जनवरी 2026 को शाला में करियर मेले में शेर बुरहानपुर की मेडिकल लाइन की जानी-मानी हस्ती सैयद यूसुफ अली उर्फ बाबा भाई ने उपस्थित होकर अपने विचार रखें और मेडिकल और अन्य लाइनों पर अपनी बात की और डॉक्टर इंजीनियर के अलावा जो मेडिकल लाइन की विद्यार्थी जीवन बना सकते हैं वह रास्ते बताएं।इस अवसर पर शाला प्राचार्य मोहम्मद ताहिर अंसारी ने शाला की समस्याओं से अतिथियों को अवगत कराया और आने वाले समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में करियर मेले के नूडल डॉ अशफ़ाक अहमद खान ने सफल संचालन किया करियर मेले में संस्था का समस्त स्टाफ और कक्षा नवी से 12वीं तक की समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।



