मध्य प्रदेश

अजेक्स अपॉक्स नेशनल मूवमेंट संयुक्त रूप से दाखिल करेगा याचिका

अजाक्स अपाक्स एवं एन.एम.ओ.पी. एस. माननीय सर्वोच्च न्यायालय में टीईटी की रिव्यू पिटीशन दाखिल करेंगे- मध्य प्रदेश कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बताया कि
दिनांक 29 मार्च 2026 को अपाक्स कार्यालय भोपाल में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुक्रम में लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल आदेश को लेकर अपाक्स कार्यालय भोपाल में आजाक्स, गुरूजी,जनशिक्षक संघ, म.प्र.शिक्षक कांग्रेस संघ, अपाक्स एवं एन. एम. ओ. पी. एस. की संयुक्त मीटिंग सम्पन्न हुई, जिसमें श्री भुवनेश कुमार पटेल संरक्षक अपाक्स, श्री संतोष वर्मा आई. ए.एस. प्रांताध्यक्ष आजाक्स, श्री राजेश मिश्रा प्रांताध्यक्ष शिक्षाकर्मी विधिक समिति, श्री राजीव पाठक म.प्र.शिक्षक कांग्रेस, श्री राजा भैया गुर्जर प्रांताध्यक्ष क्रांती कारी शिक्षक जन शिक्षक संघ, श्री राकेश पटेल प्रांताध्यक्ष गुरूजी संघ, श्री संतोष सिंह दीक्षित प्रांताध्यक्ष मंडी संयुक्त मोर्चा म.प्र. एवं श्री परमानंद डेहरिया प्रांताध्यक्ष नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम मध्यप्रदेश की उपस्थिति में प्रांतीय बैठक सम्पन्न हुई।
ज्ञातव्य होवे कि 1 सितंबर 2025 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने 2011के पूर्व समस्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य है, के अनुक्रम में लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल से 2 मार्च 2026 को आदेश जारी कर मप्र के 20211के पूर्व नियुक्त प्राथमिक, माध्यमिक शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है यदि दो वर्ष के अन्दर शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं करते हैं तो अनिवार्य सेवानिवृत्ति कर दी जायेगी, उक्त आदेश एवं माननीय सर्वोच्च के निर्णय पर पुनर्विचार याचिका दाखिल करने के सर्व सम्मति से याचिका दाखिल करने का निर्णय लिया गया,जिंसकी आवश्यक कार्रवाई हेतु श्री कृष्ण पाल सिंह यादव प्रांताध्यक्ष अपाक्स को सौंपी गई है तथा शीघ्र शिक्षक, कर्मचारी को आज की मीटिंग का निर्णय संदेश जिला ब्लॉक तहसील तक पहुंचायेंगे।
  साथ ही विधिवेत्ताओं से सम्पर्क कर याचिका की तैयारी हेतु मध्यप्रदेश शासन को रिव्यू पिटीशन दाखिल करने का आग्रह करें व माननीय सर्वोच्च न्यायालय में रिव्यू पिटीशन दाखिल हेतु मध्यप्रदेश शासन के समक्ष संगठनों का पक्ष रखें।
    उपस्थित संगठनों ने संघों के पदाधिकारियों ने श्रीमान भुवनेश कुमार पटेल संरक्षक अपाक्स के मार्गदर्शन में रिव्यू पिटीशन माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने दाखिल करने का विश्वास प्रकट किया है।
प्रस्ताव उपस्थित पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से पारित किया।
मीटिंग का संचालन परमानंद डेहरिया प्रांताध्यक्ष नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम मध्यप्रदेश के प्रांतीय संयोजक संतोष सिंह दीक्षित द्वारा जारी की गई

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button