संस्कार भारती के योगेंद्र सभागार, भोपाल में संघ शताब्दी वर्ष समारोह – 2025 को भव्यता पूर्वक मनाया गया।

भोपाल। कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था “मध्यभारत प्रांत कार्यालय”, भोपाल में 30 नवंबर,2025 को संघ शताब्दी वर्ष समारोह – 2025 का आयोजन संपन्न किया गया।
इस एक दिवसीय समारोह में मुख्य अतिथि सुप्रतिष्ठित गायिका सुश्री भारती सिंह राजपूत, उप संचालक, संस्कृति संचालनालय, भोपाल, श्री गिरीश जोशी, सहायक कुलसचिव, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्विद्यालय, भोपाल, रंगकर्मी श्री हिम्मत गोस्वामी एवं संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
श्रीमती भारती जी ने कला साहित्य और संघ के बारे में विस्तृत रूप से बताया ।इसके साथ ही गिरीश जोशी जी ने संघ के पंच परिवर्तन के ऊपर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला की कैसे संघ के माध्यम से समाज को एक सूत्र मै पिरोने की कोशिश की जा रही है । संघ मै सभी धर्म , जाति के लोगों का संघ मै समान व्यवहार किया जाता है ।
संस्कार भारती मध्यभारत प्रांत के महामंत्री मोतीलाल कुशवाहा जी ने आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन सुश्री दीपिका पुरोहित ने किया संस्कार भारती के संजय मेहता , शेखर कराडकर,महिमा पाण्डेय , सुरेश राठौर ,के साथ संस्कार भारती के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।





