बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल में 12 वां अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस

आज दिनांक 21 जून 2026 प्रातः 6-30 बजे से 12 वां अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग विभाग, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल में योग प्रोटोकाॅल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास प्रो. साधना दौनेरिया द्वारा कराया गया। कार्यक्रम का षुभारंभ दीप प्रज्जलन कर माँ सरस्वती की प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. विवेक शर्मा, कुलगुरू, बरकतउल्ला विष्वविद्यालय, भोपाल थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में योग विषय पर चर्चा करते हुए प्रतिभागियों को स्वयं एवं समाज के लिए योग की उपादेयता बताई और योग को आत्मसात करने लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. एस.बी. सिंह, कुलसचिव बरकतउल्ला विष्वविद्यालय, भोपाल ने सभी प्रतिभागियों को अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामना दी। एवं योग को अपनी नियमित दिनचर्या में सम्मिलित करने का सभी से आव्हान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एन.एस.एस. समन्वयक प्रो. अनंत सक्सैना विष्वविद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी, रिसर्च स्कालर्स, एन.एस.एस. स्वयंसेवक विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थी एवं जन सामान्य सहित बडी संख्या में प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम योग विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. साधना दौनेरिया के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के सभी प्रतिभागियों के स्वाल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।





