अपराध

लोकायुक्त संभाग ग्वालियर के द्वारा सफल ट्रैप कार्यवाही, 5000/- रु की रिश्वत लेते किया ट्रैप श्रीमति रेखा शाक्य पत्नी कृष्णकांत शाक्य हल्का पटवारी
गूंधारा तहसील तानसेन ग्वालियर को

महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में लोकायुक्त संभाग ग्वालियर के द्वारा सफल ट्रैप कार्यवाही**

ट्रेप दिनाक -19.06.2026

नाम आवेदक – श्री मंशाराम पिता श्री मंगूराम, ग्राम/पोस्ट – सिरसौद मुरार, जिला ग्वालियर(म. प्र.)

आरोपी – श्रीमति रेखा शाक्य पत्नी कृष्णकांत शाक्य हल्का पटवारी
गूंधारा तहसील तानसेन ग्वालियर



ट्रेप रिश्वत राशि – 5000/- रु

घटना स्थल* –  श्रीमती पूनम माथुर पत्नी मनीष माथुर के मकान की तीसरी मंजिल पर बना कमरा मुरार ग्वालियर


कार्य का विवरण*-   शिकायतकर्ता द्वारा दिनांक 16.06.2026 लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर में शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया जिसमें लेख किया कि ग्राम गूंधारा मे आवेदक की बहन गूड्डी की जमीन  का सीमांकन और पत्नी सावित्रीबाई के नामांतरण हेतु  कार्यवाही के लिए आवेदन किया था। जिसके लिए पटवारी हल्का पटवारी श्रीमति रेखा शाक्य  15000/– रुपए की मांग कर रही है। शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त संभाग ग्वालियर के द्वारा सत्यापन कराया गया । शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा  रिश्वत की मांग करना सही पाया गया एवं शिकायतकर्ता से 3500 रुपये प्राप्तकर लिए थे आज दिनांक 19.06.2026 को लोकायुक्त ग्वालियर की टीम द्वारा आरोपी श्री मति रेखा शाक्य – पटवारी, हल्का गुंधारा तहसील तानसेन जिला ग्वालियर म.प्र. को 5000/-  रुपए रिश्वत लेते हुए  ट्रैप किया गया है | आरोपी के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन अधिनियम 2018  के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया । टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है ।

ट्रेपकर्ता अधिकारी* 
श्री उपेंद्र दुबे निरीक्षक विपुस्था लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर
ट्रैप दल के सदस्य*
श्रीमती अंजलि शर्मा निरीक्षक,
अभिषेक वर्मा निरीक्षक निरीक्षक  विपुस्था लोकायुक्त कार्यालय रीवा
स्वतंत्र शासकीय गवाह द्वारा 10 सदस्यीय टीम के साथ कार्यवाही की जा रही है

लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है ।आमजन से अपील है की कोई अधिकारी कर्मचारी रिश्वत की माँग करे तो लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर  नंबर 07512457121
पर संपर्क कर सकते है

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button