माननीय मुख्यमंत्री जी शिक्षकों के साथ अन्याय ना हो

कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने प्रदेश के मुखिया मान् मोहन यादव जी से निवेदन करते हुए कहा कि स्थानांतरण नीति में शिक्षकों के सौतेला पन व्यवहार हो रहा है इसको बंद किया जाना चाहिए जिस प्रकार स्कूली शिक्षा विभाग भोपाल द्वारा शिक्षकों के स्वैच्छिक स्थानांतरण 90% अटेंडेंस की कठोर शर्त रखी गई है उसके कारण प्रदेश के लाखों शिक्षिका/ शिक्षक स्वैच्छिक स्थानांतरण से वंचित हो रहे हैं अटेंडेंस हेतु प्रयुक्त होने वाले हमारे शिक्षक ऐप से प्रारंभ से लेकर अंत तक अभी तक बहुत सारी तकनीकी कमियां है अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क सुचारू रूप से प्राप्त नहीं होने के कारण शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होने के बावजूद भी अप में ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन लॉगआउट नहीं होता शिक्षक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र चौकसे ने कहा इ अटेंडेंस को शिक्षक की उपस्थिति का आधार मानकर उसे शैक्षिक स्थानांतरण से वंचित करना उनके साथ उचित न्याय नहीं मिलना है इंसाफ नहीं मिलेगा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशफाक खान, अजेक्स के राजेश साल्वे, नेशनल मूवमेंट के अनिल बाविस्कर, विजय राठौड़, श्रीमती कल्पना पवार, प्रीति अग्रवाल का कहना है कि प्रचलित स्वैच्छिक स्थानांतरण की प्रक्रिया में इ अटेंडेंस की अनिवार्य शर्त समाप्त कर प्रदेश के लाखों शिक्षिका शिक्षकों को स्थानांतर प्रक्रिया में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान करने का कष्ट कीजिए कृपा कीजिए



