अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग में दो दिवसीय माटी गणेश कार्यशाला का आयोजन किया गया

मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रेषित पत्र के अनुसार अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग में दो दिवसीय कार्यशाला माटी गणेश सिद्ध गणेश आयोजित की गई।


कार्यशाला का आयोजन प्रभारी चित्रकला विभाग डॉ अमित सोनी एवं अतिथि विद्वान डॉ वंदना शर्मा द्वारा किया गया, जिससे माटी गणेश सिद्ध गणेश घर-घर विराजित और विसर्जित हो। इससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
ललित कला(चित्रकला) विभाग में समस्त विद्यार्थियों ने माटी के गणेश को बनाने के लिए हमारे विभाग के नवीन विद्यार्थी कुमार रितिक मीणा जो मूर्तिकार भी है और अपने परिवार के साथ निरंतर माटी के गणेश और मां दुर्गा की मूर्ति बनाने का काम करते हैं विद्यार्थियों को माटी के गणेश बनाने की प्रक्रिया और उसमें उपयोग में ली जाने वाली मिट्टी की प्रक्रिया से लेकर गणेश मूर्ति को बनाने की प्रक्रिया की कार्यशाला दो दिवस के लिए आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकगण भी कार्यशाला में उपस्थित रहे । एवं माटी के गणेश बनाने और माटी के गणेश घर पर विराजित करने का प्रण लिया। विद्यार्थी कलाकार रितिक मीणा ने एक माटी के गणेश की मूर्ति विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु डाॅ देव आनंद हिंडोलिया को भेंट की माननीय कुल गुरु और प्रभारी कुल सचिव राजीव वर्मा जी ने विद्यार्थी कलाकार रितिक मीणा को पुरस्कृत भी किया।




