इंदौर लोकायुक्त ने 20,000 की रिश्वत राशि विजेंद्र कुमार गुप्ता कल्याण प्रशासक, कार्यालय कल्याण प्रशासक ,श्रम कल्याण संगठन GPO के सामने, ओल्ड मालवा हाउस इंदौर को ट्रैप किया

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री जयदीप प्रसाद के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई के द्वारा ट्रेप .विजेंद्र कुमार गुप्ता कल्याण प्रशासक, कार्यालय कल्याण प्रशासक ,श्रम कल्याण संगठन GPO के सामने, ओल्ड मालवा हाउस इंदौर को रिश्वत राशि 20,000 लेते ट्रै प किया.

आवेदक के अनुसार वह कल्याण प्रशासक कार्यालय इंदौर में (भृत्य)मल्टी टास्क सर्विस के पद पर पदस्थ है,उसकी वेतन विसंगति सुधार उपरांत लगभग 36,000 हज़ार रुपया एरियर की राशि उसे प्राप्त हुई है उक्त एरियर राशि निकालने के लिए कल्याण प्रशासक विजेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा आवेदक से 20,000 रुपया रिश्वत की माँग की जा रही थी
जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त इंदौर को की गई, शिकायत के सत्यापन उपरांत शिकायत सही पाए जाने से आज दिनांक 11/12/2024 को ट्रैप दल का गठन किया गया और ओल्ड मालवा हाउस स्थित कल्याण प्रशासक कार्यालय में कल्याण प्रशासक विजेंद्र गुप्ता को 20, हज़ार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रैप किया गया |
आरोपी कल्याण प्रशासक विजेंद्र गुप्ता के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7, के अंतर्गत उनके कार्यालय में कार्यवाही की गई है।
आवेदक– राजकुमार काले पिता स्वर्गीय श्री केशव राव काले (MTS) श्रम कल्याण संगठन कार्यालय उम्र 60 वर्ष अभिषेक नगर मुसाखेड़ी इंदौर
आरोपी क्र 1– विजेंद्र कुमार गुप्ता कल्याण प्रशासक, कार्यालय कल्याण प्रशासक ,श्रम कल्याण संगठन GPO के सामने, ओल्ड मालवा हाउस इंदौर
ट्रेप दल सदस्य- उपुअ.प्रवीण सिंह बघेल,निरीक्षक श्री राहुल गजभिये , आरक्षक विजय शेलार, आदित्य भदौरिया,शिव प्रकाश पाराशर, कृष्णा अहिरवार, शैलेन्द्र सिंह कमलेश तिवारी,शेरसिंह |



