एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई-सूने मकान से मिला नशीले कफ सिरप का जखीरा,50 हजार बोतल जब्त

भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एसटीएफ ने आधी रात को बड़ी कार्रवाई करते हुए ,एक सूने मकान से भारी मात्रा में नशीला कफ सिरप बरामद किया है।

डोबरा पटेल सिटी कॉलोनी में हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। stf अब मकान मालिक और तस्करों के नेटवर्क की जांच में जुटी है।
एसटीएफ ने सर्चिंग की तो वहां भारी मात्रा में नशीले कफ सिरप का जखीरा बरामद हुआ है। मकान को अपने कब्जे में लेकर सीरप की गिनती के साथ उसके जब्ती की कार्रवाई एसटीएफ ने कर ली है।

नशीले कफ सिरप के कार्टन और बोतलें मिलीं
जानकारी के अनुसार गांधीनगर इलाके में ग्राम डोबरा में डोबरा पटेल सिटी कॉलोनी में स्थित एक मकान में अवैध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद तस्करों के संबंध में भनक लगने के बाद एसटीएफ ने रात 12 बजे धावा बोला। एसटीएफ की कार्रवाई रात करीब चार बजे तक चलती रहीं। मकान के दो कमरों में भारी मात्रा में नशीले कफ सिरप के कार्टन और बोतलें मिलीं हैं। एसटीएफ ने मौके से कफ सिरप के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।



