कार्यपालन यंत्री नगर निगम ग्वालियर,सुशील कटारे को रिश्वत राशि- 6000/लेते ग्वालियर लोकायुक्त ने किया ट्रैप

महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर ग्वालियर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही
आवेदक :- श्री सचिन पचौरी पुत्र श्री प्रेम पचौरी , व्यवसाय – नगर निगम ठेकेदार,उम्र 35वर्ष ,निवासी गैंडे बाली सड़क लश्कर , ग्वालियर मध्य प्रदेश
आरोपी :- श्री सुशील कटारे पिता श्री स्व .श्री जवाहर लाल कटारे उम्र 62 वर्ष,वर्तमान पदस्थापना-कार्यपालन यंत्री नगर निगम ग्वालियर एवं निवासी 104ई विजया नगर चेतकपुरी ग्वालियर म.प्र.
रिश्वत राशि- 6000/
विवरण :- आवेदक श्री सचिन पचौरी ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त ग्वालियर को दिनांक 28/07/2026 को आवेदन किया कि आवेदक से उसके द्वारा किए गए सड़क निर्माण के कार्यों अंतिम बिल 36 लाख रू,भुगतान हेतु लंबित फाइलों पर हस्ताक्षर करने के एवज में फाइल की कुल राशि के भुगतान का एक प्रतिशत कमीशन की माँग की जा रही है जिसके एवज में आवेदक से दिनांक 29/07/2026 को सत्यापन के दौरान दो फाइलों निराकरण करने के एवज में, 30,000/रिश्वत राशि प्राप्त कर ली थी शेष 6,000 रुपए नगर निगम कार्यालय ग्वालियर में लेना तय हुआ था। आवेदन का सत्यापन कराया गया जो सत्य पाया गया। आज दिनांक 30/07/2026 को नगर निगम कार्यालय में आरोपी सुशील कटारे ,कार्यपालन यंत्री नगर निगम ग्वालियर के स्वयं के कक्ष में रिश्वत राशि 6,000/- रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया ।
आरोपी के विरुद्ध धारा 7, पीसी एक्ट 1988( संशोधित अधिनियम 2018) के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।
ट्रेपदल उप पुलिस अधीक्षक श्री विनोद सिंह कुशवाह , निरीक्षक श्री बलराम सिंह राजावत, श्रीमती अंजलि शर्मा, प्रधान आर० जसवंत शर्मा ,मनोज कुशवाहा, आरक्षकगण– बलवीर, सुरेंद्र सेमिल, विनोद शाक्य ,रवि सिंह, आरिफ खान, विशंभर सिंह।
संपर्क सूत्र एवं पता –
यदि आपसे कोई रिश्वत की मांग कर रहा है तो उसके लिए निम्न पते पर संपर्क करें,,, *कार्यालय पुलिस अधीक्षक,विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त,संभाग ग्वालियर फोन नंबर – 0751-2457121




