संयुक्त संघर्ष मोर्चा कर्मचारी अधिकारी स्नेह सम्मेलन संपन्न

आप एक कदम चलिए मैं 100 कदम चलूंगा संगठन कर्मचारियों के हितों के लिए कर्मचारियों की समस्या को दूर करने के लिए बनाए जाते हैं उपरोक्त उद्गार कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने एशिया की सबसे बड़ी मिर्ची मंडी बेड़िया में कर्मचारियों अधिकारियों सम्मेलन में बात कही है

खरगोन जिले के मंडी कर्मचारियों द्वारा संपूर्ण जिले के मंदिरों की कर्मचारी अधिकारी को सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें भारी संख्या में कर्मचारी भाई बहन शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह दीक्षित ने संबोधन करते हुए कहा कि सही संघर्ष मोर्चा का गठन कर्मचारी हित के लिए किया गया है संयुक्त संघर्ष मोर्चा भोपाल द्वारा सर्वप्रथम सभी कर्मचारियों अधिकारियों का स्थाईकरण किया गया, कृषि संचालन्यालय को निरस्त करवाया, दैनिक वेतन भोगियों को नियमित करवाया और मंडी बोर्ड के इतिहास में सबसे बड़ा आंदोलन कृषि कानून को निरस्त करने के लिए किया गया जिसमें हम 100% सफल हुए और सभी कर्मचारियों को अधिकारियों को एक सेवा के अंतर्गत सहायक कार्यालय सहायक से लेकर प्रबंध संचालक तक एक मंडी सेवा में लाने का कार्य किया अभी मंडी बोर्ड की 135 बैठक में आवेदन का कार्य प्रस्तावित किया गया है जो शासन के पास विचाराधीन है वह भी बहुत जल्द हो इसके लिए प्रयास किए जाएंगे इस अवसर पर नवनियुक्त खरगोन जिला के अध्यक्ष नितिन पाटीदार महिला जिला अध्यक्ष स्मिता चौहान संभागीय अध्यक्ष योगेश बर्वे , राज्य कर्मचारी संघ के जिला संयोजक ठाकुर अरविंद सिंह ,संघर्ष मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सदानंद कापसे, सेवानिवृत कर्मचारी संघ के जिला सचिव सुभाष महाजन, मंडी कर्मचारी महासंघ के उल्लास पटेल, गोविंद वाभले, शाहरुख खान सहित भारी संख्या में कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे कार्यक्रम का शानदार संचालन विमल शर्मा द्वारा किया गया आभार रामकरण बिरला द्वारा माना गया