जनगणना के कार्य में लगे लोक सेवकों का कराया जाए बीमा

*मध्य प्रदेश कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने मध्य प्रदेश सरकार से मांग की है कि मैं मई माह की भीषण गर्मी में शिक्षक जनगणना कार्य में लगे हुए हैं जिसमें उन्हें घर-घर जाकर मकान गणना, नजरी नक्शा बनाने के बाद फिर परिवार गणना करनी है इसमें यह शिक्षक भी कार्य कर रहे हैं जो गंभीर बीमारियों से ग्रस्त है इसलिए सभी लोक सेवकों का बीमा किया जाना चाहिए इस भीषण गर्मी में कभी भी किसी लोक सेवा के साथ कोई अनहोनी हो सकती है, दुर्घटना घट सकती है ऐसे में शासन प्रशासन द्वारा जनगणना कार्य में लगे सभी कर्मचारियों का बीमा किया जाना आवश्यक है जिससे इस भीशन गर्मी लौ चलती है यदि किसी भी कर्मचारी के साथ कोई हादसा होता है तो उनके आश्रितों को एक मुश्त राशि जीविकापर्जन्य के लिए मिल सके। संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ अशफाक खान, जिला संयोजक राजेश साल्वे, धर्मेंद्र चौक से ,अनिल बाविस्कर ,बृजेश राठौर आदि का कहना है कि सभी लोक सेवकों का बीमा कराया जाए इस चिलचिलाती धूप में जनगणना का कार्य में लगे शासकीय कर्मचारी जानकारी एकत्रित कर रहे हैं ऐसे में सरकार का भी दायित्व है कि वह इन कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखें जितने भी कर्मचारी जनगणना कार्य में लगे हैं उनमें अधिकारी कर्मचारी का 50 लाख एवं अन्य का काम से कम 20 लाख का बीमा कवर किया जाना चाहिए*




