जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही 5000 रु की रिश्वत लेते पटवारी घनश्याम गढ़वाल ट्रैप,पटवारी हल्का नंबर 41 ग्राम मुरदई में जमीन नामांतरण के लिये

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश एवं पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही :-
आवेदक – संदीप कुमार पिता श्री बलराम सिंह निवासी पड़रिया पोस्ट गजे तहसील गोटेगांव जिला नरसिंहपुर
आरोपी-घनश्याम गढ़वाल पिता प्रेम शंकर गढ़वाल उम्र 39 वर्ष निवासी पंचमुखी हनुमान कॉलोनी बरही, तहसील बरही ,जिला कटनी, पद स्थापना पटवारी हल्का नंबर 41 ग्राम मुरदई ,तहसील गोटेगांव जिला नरसिंहपुर
घटना दिनांक–1/6/2026
ट्रैप राशि -5000 रु (पांच हजार रु)
घटनास्थल- पटवारी का प्राइवेट कार्यालय, महिंद्रा शोरूम के बगल में, टीला, गोटेगांव जिला नरसिंहपुर
विवरण -आवेदक की माताजी श्रीमती ममता देवी ने 7 एकड़ जमीन ग्राम मुआर ,तहसील गोटेगांव में 29/ 4/26 को खरीदी थी। जमीन के नामांतरण के लिए हल्का पटवारी घनश्याम गढ़वाल आवेदक से ₹10000 की मांग कर रहा था,जिसकी शिकायत आवेदक ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर को किया। शिकायत सत्यापन के के दौरान अनावेदक आवेदक से ₹5000 की रिश्वत राशि लेने के लिए तैयार हो गया। आज दिनांक 01/06/2026 को आरोपी घनश्याम गढ़वाल पटवारी हल्का नंबर 41 ग्राम मुरदई को आवेदक से ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
*ट्रेप दल सदस्य- टी एल ओ निरीक्षक राहुल गजभिए निरीक्षक जितेंद्र यादव, एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल।




