जबलपुर लोकायुक्त की ट्रैप कार्यवाही,5000 रुपये की रिश्वत लेते नोखेलाल बेलिया सहायक ग्रेड 2 (बाबू) कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, नारायणगंज जिला मंडला को ट्रैप

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश एवं पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही :-
आवेदक – दशरथ लाल बरमैया पिता स्वर्गीय श्री बंसी लाल वरमैया उम्र 57 वर्ष राम मंदिर वार्ड तहसील निवास जिला मंडला
आरोपी- श्री नोखेलाल बेलिया पिता स्वर्गीय राम सिंह बेलिया, उम्र 58 वर्ष, सहायक ग्रेड 2 (बाबू) कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, नारायणगंज जिला मंडला
घटना दिनांक– 13/08/2026
ट्रैप राशि –5000 रु (पांच हजार रु)
घटनास्थल- कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी,नारायणगंज जिला मंडला
विवरण :–आवेदक दशरथ लाल बरमैया जो सिवनी माल कन्या आश्रम विकासखंड नारायणगंज जिला मंडला में भृत्य के पद पर पदस्थ है, आवेदक द्वारा ₹100000 रुपये
जीपीएफ निकलवाने के लिए कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी नारायणगंज में आवेदन दिया था, आवेदक को जीएफ की राशि प्राप्त हो गई थी किंतु अनावेदक नोखेलाल बेलिया के द्वारा आवेदक से जीएफ की राशि निकलवाने के बाद पारितोषक के रूप में 10000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी, जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर से की गई। शिकायत सत्यापन के दौरान आवेदक द्वारा अनावेदक से बातचीत करने के दौरान अनावेदक ₹8000 की रिश्वत राशि लेने के लिए तैयार हो गया। आज दिनांक 13/08/2026 को आरोपी नोखेलाल बेलिया बाबू को प्रथम किशत के रूप में 5000 रूपये की रिश्वत लेते हुए उसके कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी नारायणगंज जिला मंडला में रंगे हाथ पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
*ट्रेप दल सदस्य- टी एल ओ उप पुलिस अधीक्षक रेखा प्रजापति ,निरीक्षक उमा कुशवाह एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल।
लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है कि कोई भी शासकीय अधिकारी – कर्मचारी रिश्वत की मांग करे, तो कार्यालय एवं दूरभाष पर संपर्क कर सकते हैं।
कार्यालय पता –
पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त
सिविक सेंटर,जेडीए बिल्डिंग,3rd फ्लोर, जबलपुर
मोबाइल नंबर 7999514544
दूरभाष नंबर 0761-2408599
0761-2408588



