मध्य प्रदेश

नगर निगम मुख्यालय अटल भवन का घेराव कर कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन



भोपाल। मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष साबिर खान के नेतृत्व में कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने सोमवार को नगर निगम मुख्यालय अटल भवन का घेराव कर कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर महापौर एवं नगर निगम कमिश्नर के नाम ज्ञापन सौंपा।

अजाक्स कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ, सफाई मजदूर कर्मचारी संघ, राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ एवं नगर निगम श्रमिक कर्मचारी संघ के संयुक्त आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।

संयुक्त मोर्चे ने ज्ञापन के माध्यम से विनियमित कर्मचारियों को नियमित करने, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमितीकरण का लाभ देने, गंभीर रूप से बीमार कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने, लंबित एरियर्स का शीघ्र भुगतान करने तथा प्रतिनियुक्ति पर आए अधिकारियों-कर्मचारि यों को उनके मूल विभाग में वापस भेजने की मांग की।

इसके अलावा वर्ष 2011 के आदेश के अनुसार नियमितीकरण का लाभ देने, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके आश्रित को दैनिक वेतन पर नियुक्त करने तथा कर्मचारियों की पेंशन शुरू करने सहित अन्य मांगें भी ज्ञापन में शामिल रहीं।

कार्यक्रम में साबिर खान, चैन सिंह चौहान, इरफान अल्ताफ, सोनू डागर अब्दुल हबीब  दिनेश करोशिया मोहम्मद सलमान खान श्यामलाल मीणा अफजल नवाज  जफर अली  रितेश मीणा मोहम्मद बिलाल बिट्टू घोसले राजेश लोहत अदनान अहमद नीरज गोहर नवल गोरे जावेद खान कमर अली अनवर खान आजम खान सुनील भगवानी समीर खान आकाश गुरु सोहेल खान रियाज खान दीपक बहादुर पिपरिया रिजवान अली समीम नईम खान आकाश घारु दीपक सहित संयुक्त मोर्चे के सैकड़ो पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर महापौर  महोदय एवं आयुक्त महोदय के नाम अपर आयुक्त तन्मय विशिष्ट शर्मा को ज्ञापन सौंपा।

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यदि मांगों का समय-सीमा में निराकरण नहीं किया गया तो काम बंद आंदोलन  किया जाएगा।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button