पिपलिया मंडी को सोमवार से गल्ला मंडी चालू किया जा रहा

माननीय प्रबंध संचालक महोदय जी श्री कुमार पुरुषोत्तम जी मंडी बोर्ड भोपाल एवं माननीय संयुक्त संचालक महोदय जी श्री प्रवीण कुमार जी वर्मा इंदौर के निर्देश पर करही कृषि उपज मंडी समिति जिला खरगोन की अप मंडी पिपलिया मंडी को सोमवार से गल्ला मंडी चालू किया जा रहा है मंडी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले किसानों को सूचना देने के लिए किसान रथ संपूर्ण मंडी क्षेत्र के अंतर्गत घूमेगा किसानों को जागरूक करेगा और अपनी उपज सहित तोल ,सही दाम और अवैध रूप से कार्य करने वाले व्यापारियों से बचे, दलालों से बचे इसके लिए सावधान किया जाएगा। सभी किसान बंधु 21 सितंबर सोमवार को पिपलिया मंडी में अपनी मक्का, सोयाबीन, डॉलर चना लेकर आने की कृपा करें, उपरोक्त जानकारी मंडी सचिव ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने दी उनके समस्त कर्मचारी कस्तूरचंद जी पाटीदार, कमल सिंह चौहान, नितिन खेतवास, दीपचंद पटेल, प्रेमचंद वर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, लोकेश राठौर, राहुल राठौर, विजय सभी टीम सक्रिय होकर काम कर रही है



